राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप जीतकर एकमा लौटी तारा, मुख्य पार्षद सहित अन्य लोगों ने किया भव्य सम्मान
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

लखीसराय स्थित आरके हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में मुजफ्फरपुर टीम की ओर से खेलते हुए एकमा नगर पंचायत वार्ड संख्या 13 निवासी तारा पंडित ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को विजेता का खिताब दिलाया। उनके दमदार खेल की बदौलत टीम चैंपियन बनी, जिससे एकमा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
तारा की इस उपलब्धि को लोगों ने क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया। रविवार को सारण जिले के नगर पंचायत एकमा बाजार में पहुंचने पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
नगर पंचायत एकमा बाजार की मुख्य पार्षद श्वेता रानी ने तारा पंडित को मिठाई खिलाकर, फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तारा ने एकमा का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद रानू कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अवधेश यादव, विजय सिंह, समाजसेवी सह प्रधानाध्यापक दीपक राज, शिक्षक उपेंद्र कुमार यादव, संजय यादव, भोला बैठा, पंकज सिंह, सुधांशु कुमार, राजू पंडित, अवधेश सिंह, अजय पंडित, आरके सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने तारा को बधाई दी।
तारा पंडित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता श्याम बिहारी पंडित उर्फ काका, माता विमल देवी, गुरुजनों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों को दिया।
यह भी पढ़े
खानपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
एकमा में द्वितीय बैच के जनगणना प्रशिक्षण का समापन, मॉक ड्रिल से प्रगणकों को मिला जमीनी अनुभव
परिसीमन को 25 वर्षों के लिए स्थगित करने की मांग-सीएम स्टालिन
सिधवलिया की खबरें :गंडक नदी मे नहाने के दौरान डूबा, युवक लापता
संस्कृति को संरक्षित करने के लिए सम्मेलन आवश्यक .. डॉ अशोक
रामजानकी पथ पर घोड़परास से बाइक टकराने से दो युवक गंभीर रूप से घायल
संस्कृत के प्रकांड विद्वान व महान ज्योतिषाचार्य पंडित राम यतन ओझा अपने ही घर में हो गए हैं गुमनाम
