तीन दिवसीय 28वां अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का हुआ आगाज
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर हाई स्कूल के मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय 28वां अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का आगाज हुआ। जिसको लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष व विधान पार्षद संजय प्रकाश मयूख ने कार्यक्रम की रूपरेखा के लेकर प्रेस वार्ता की।
प्रेस वार्ता उन्होंने कहा कि अमनौर की धरती पर भोजपुरी का साहित्यिक सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसकी पूरी तैयारिया की जा चुकी हैं। शुक्रवार की शाम को कवि सम्मेलन होगा। वहीं कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन शनिवार 29 नवंबर को बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया जाएगा।
मुख्य अतिथि पथ निर्माण नगर विकास मंत्री नितीन नवीन , स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सांसद मनोज तिवारी जैसे हस्तियां भाग लेगे. जबकि अन्य सत्रों में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह, कल्पना पटवारी, श्रम संसाघन मंत्री संजय सिंह टाइगर, कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, लोक गायक आलोक पांडेय, मास्टर विकास, उदय नारायण सिंह, कल्पना मिश्रा, मनीषा श्रीवास्तव, मनोज भावुक, शैलेंद्र कुमार और 30 नवंबर को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, कोयला राज्य मंत्री (भारत सरकार) सतीश चंद्र दुबे सहित कई नामचीन हस्तियां भाग लेगे.
ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि भोजपुरी साहित्य और भाषा को वैश्विक स्तर पर पहचान और सम्मान मिले, इसके लिए हमलोग आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हैं।
उम्मीद है कि क्षेत्र की बड़ी संख्या में लोग जुटकर कार्यक्रम का आनंद लेंगे। इस मौके पर ब्रजभूषण मिश्रा, प्रो डॉ जय कांत सिंह जय, शिवानुग्रह नारायण सिंह, छपरा विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र साह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, मनोज सिंह, समाजसेवी इं चांदनी प्रकाश सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
मालूम हो कि अमनौर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन में देश विदेश से भोजपुरी से जुड़े बड़े बड़े विद्वान,बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राजनीत से लेकर कवि, साहित्यकार, भोजपुरी फिल्म अभिनेता,अभिनेत्री, सांसद ,मंत्री शिरकत करेंगे।. जिसको लेकर अमनौर में कई तोरण द्वार बनाने गए हैं. तीन दिनों तक चलने वाली यह सम्मेलन विभिन्न सत्रों में चलेगी.
यह भी पढ़े
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को योगी सरकार देने जा रही बड़ी राहत,1 दिसम्बर से चलाएगी ये अभियान
दुनिया अब अमेरिका पर निर्भर नहीं- पीएम मोदी
सीवान :विधानसभा चुनाव सफल संचालन कराने पर डीएम ने बीडीओ शिम्पी कुमारी को किया सम्मानित
एसआईआर के दौरान बीएलओ को धमकी न दी जाए-चुनाव आयोग
सीवान : टारी में हुए लूटपाट के सभी आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, जेवर,हथियार,मोटरसाइकिल बरामद
सिद्धारमैया ने DK को ‘ब्रेकफास्ट’ पर बुलाया,क्यों?
बिहार में पहली बार विधानसभा एक भी निर्दलीय नहीं पहुंचा
पीएम मोदी ने गोवा में भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण
उडुपी के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ पहुंचकर PM मोदी ने दर्शन किए
