नौतन के बुलेट अंसारी हत्याकांड में संलिप्त दो अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठाकुर के रामपुर में विगत 25 मई को पूर्व के आपसी विवाद को लेकर बुलेट अंसारी, पिता नसरूल्लहा अंसारी, साकिन ठाकुर के रामपुर थाना-नौतन, जिला-सिवान को कुछ व्यक्तियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर देने की घटना कारित की गई थी।
इस संबंध में नौतन थाना द्वारा धारा-127 (2) / 103 (1) / 3 (5) बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर नौतन थाना पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
➤ गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :- 1. ठाकुर प्रशांत श्रीवास्तव, पिता-ठाकुर जयप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ नन्हे श्रीवास्तव, साकिन-ठाकुर के रामपुर, थाना-नौतन, जिला-सिवान। 2. विकाश पटेल, साकिन-रामायण पटेल, साकिन-ठाकुर के रामपुर, थाना-नौतन, जिला-सिवान। ➤ गिरफ्तार अभियुक्त ठाकुर प्रशांत श्रीवास्तव का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :- 1. नौतन थाना कांड सं0-136/14, दिनांक 30.10.14, धारा-447/341/324/325/307/379/506 /323/34 भा.द.वि. । 2. नौतन थाना कांड सं0-95/22, दिनांक-03.05.22,
धारा-147/341/323/324/307/379/504/506 भा.द.वि. । 3. नौतन थाना कांड सं0-121/22, दि0-29.05.22, धारा-341/323/379/504/506/34 भा.द.वि. । 4. नौतन थाना कांड सं0-147/25, दिनांक-25.06.25, धारा-115 (2) / 126 (2)/352/351(2)/3(5) बी. एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट। 5. नौतन थाना कांड सं0-283/25, दिनांक-20.11.25, धारा-126 (2)/115 (2)/303(2)/352/351(2) / 3 (5) बी.एन.एस. । 6. नौतन थाना कांड सं0-03/26, दिनांक-03.01.26, धारा-126 (2)/115 (2)/118(1)/109/74/352/351(2)/3(5) बी.एन.एस. । > टीम में शामिल सदस्य :- पु.अ.नि. जीतमोहन कुमार, थानाध्यक्ष नौतन थाना एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी।
यह भी पढ़े
पुलिस अधीक्षक सीवान ने कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक पुलिस पदाधिकारी को किया निलंबित
महादेवा थाना पुलिस ने पांच अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
शहजाद अली हत्याकांड में अन्य चार अभियुक्त गिरफ्तार
लहुड़ी कौड़ियां का सिद्धार्थ शेखर सेना में लेफ्टिनेंट बन क्षेत्र का नाम किया रौशन
वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत, शव पहुंचते मचा कोहराम
सड़क हादसों में घायलों के लिए देवदूत बन रहे मशरक थानाध्यक्ष, त्वरित कार्रवाई से बच रही कई जिंदगियां
रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं का किया गया समीक्षा
घर के बाहर सोये युवक की गला रेतकर हत्या
