Headlines

69 घोड़परास को ट्रेंड शूटरों ने किया ढेर, किसानों को मिली राहत

69 घोड़परास को ट्रेंड शूटरों ने किया ढेर, किसानों को मिली राहत

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड क्षेत्र में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे घोड़परास के आतंक से राहत दिलाने के लिए प्रशासन की पहल पर ट्रेंड शूटरों की टीम ने अभियान चलाया। जिले से आए पंजीकृत और प्रशिक्षित शूटरों ने मशरक के बहरौली और अरना में अभियान चलाकर 69 घोड़परास को मार गिराया।

 

मौके पर वन परिसर पदाधिकारी अमन कुमार ,शूटर नवाब शफत अली खां , वन विभाग के गार्ड राहुल कुमार,बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ,अरना से मुखिया अनिल ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहें। बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ने बताया कि घोड़परास के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। किसान रात भर खेतों की रखवाली करने को मजबूर थे।

फिलहाल इस कार्रवाई के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं स्थानीय मुन्ना सिंह, रंजीत सिंह, शहाबुद्दीन, मुकुल सिंह, शशी भूषण सिंह समेत अन्य कई लोगों ने बताया कि एक दिन ही अभियान चलाने से नहीं होगा, यह अभियान पंचायतों में कम से कम दो या तीन दिन चलाना चाहिए जिससे सभी घोड़परास का आतंक का खात्मा हो सके।

यह भी पढ़े

जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपी सरगना पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

मशरक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, 13 गांवों में नियमित टीकाकरण मजबूत करने का निर्देश

​30 साल बाद मिला  पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह  को मिला न्‍याय, सभी आरोपों से बरी

सिसवन की खबरें : चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!