मशरक में एफसीआई गोदाम के गाड़ियों से अनाज चोरी का वीडियो वायरल, जांच की मांग
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, साररण (बिहार):

मशरक प्रखंड क्षेत्र स्थित एफसीआई गोदाम से जन वितरण प्रणाली के लिए भेजे जाने वाले अनाज की कथित चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर डोर स्टेप डिलीवरी वाहन को एक सुनसान स्थान पर खड़ा कर बोरी भरा अनाज निकालते हुए दिखाया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा खेल सिस्टम की मिलीभगत से चल रहा है।
प्रारंभिक स्तर पर यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस पूरे मामले में गोदाम प्रबंधन की भूमिका भी संदिग्ध हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, गोदाम मैनेजर, ठेकेदार और मुंशी की कथित सांठगांठ से रास्ते में गाड़ी रोककर चालक व पालदार द्वारा अनाज की चोरी की जाती है, जिसके बाद कम वजन की बोरियां पीडीएस दुकानों तक पहुंचती हैं।
नाम न छापने की शर्त पर प्रखंड के कई जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने बताया कि गोदाम से मिलने वाली अधिकांश बोरियों में 4 से 5 किलोग्राम तक अनाज कम रहता है। विक्रेताओं का कहना है कि जब वे निर्धारित मात्रा में उपभोक्ताओं को अनाज नहीं दे पाते, तो उन्हें लाभुकों के आक्रोश और शिकायतों का सामना करना पड़ता है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल सरकारी अनाज वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है।
यह भी पढ़े
बिहार पुलिस सप्ताह के दूसरे दिवस पर मशरक थाना परिसर में श्रमदान कार्यक्रम
राम श्रृंगार सिंह अमनौर जदयू के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने
मशरक थाना का टॉप-10 अभियुक्त राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर गिरफ्तार
रामाधार सिंह लगातार पांचवीं बार मशरक जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने
AI समिट को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया,क्यों?
बिहार में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है,क्यों?
मातृभाषा पहचान और संस्कृति का आधार है
वैभव सूर्यवंशी का पटना में भव्य स्वागत हुआ
