मशरक थाना का टॉप-10 अभियुक्त राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, साररण (बिहार):

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सारण जिला में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर मशरक थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना स्तर के टॉप-10 सूची में शामिल कुख्यात अभियुक्त राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर को गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर मशरक थाना कांड सं०-297/23, दिनांक 09.06.23,धारा-341/323/307/34 भा.द.वि. एवं 3(i)(r)(i) एससी/एसटी एक्ट के वांछित अभियुक्त राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर, निवासी ग्राम चैनपुर, को उसके पैतृक गांव से धर दबोचा। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास निम्नलिखित है—
मशरक थाना कांड सं०-482/21, दिनांक 22.09.21, धारा-30/30(ए)/38/41 बि०म०नि० एवं उत्पाद अधिनियम।
मशरक थाना कांड सं०-493/22, दिनांक 22.10.22, धारा-341/323/324/307/364/379/504/506/34 भा.द.वि.
मशरक थाना कांड सं०-88/22, दिनांक 02.03.22, धारा-143/353/332/333 भा.द.वि.
मशरक थाना कांड सं०-118/18, दिनांक 19.04.18, धारा-413/414 भा.द.वि.
मशरक थाना कांड सं०-297/23, दिनांक 09.06.23, धारा-341/323/307/34 भा.द.वि. एवं 3(i)(r)(i) एससी/एसटी एक्ट।
इशुआपुर थाना कांड सं०-148/21, दिनांक 26.07.21, धारा-394 भा.द.वि.
इशुआपुर थाना कांड सं०-57/22, दिनांक 16.04.22।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े
रामाधार सिंह लगातार पांचवीं बार मशरक जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने
AI समिट को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया,क्यों?
बिहार में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है,क्यों?
मातृभाषा पहचान और संस्कृति का आधार है
वैभव सूर्यवंशी का पटना में भव्य स्वागत हुआ
