Headlines

 रामाधार सिंह लगातार पांचवीं बार मशरक जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने

रामाधार सिंह लगातार पांचवीं बार मशरक जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक,  साररण (बिहार):

सारण जिला के  मशरक  प्रखंड मुख्‍यालय स्थित न्‍यू स्टेशन रोड स्थित कुशवाहा भवन में आज जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक चंद्रभूषण पंडित एवं चुनाव पदाधिकारी दिलीप कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस चुनाव में सभी क्रियाशील सदस्यों ने सर्वसम्मति से रामाधार सिंह को पुनः प्रखंड अध्यक्ष चुना।

रामाधार सिंह लगातार पांचवीं बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनके पुनर्निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। समर्थकों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा मुंह मीठा कराते हुए मिठाई खिलाई। इस दौरान “नीतीश कुमार जिंदाबाद” और “जदयू पार्टी जिंदाबाद” के नारों से परिसर गूंज उठा।

 

इस अवसर पर जदयू नेत्री सबिता कुमारी सिंह ने कहा कि रामाधार सिंह के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हुआ है और कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगामी दिनों में और अधिक सशक्त होगी। वहीं जदयू नेता मुकेश सिंह और गौतम सिंह ने कहा कि रामाधार सिंह एक कर्मठ, ईमानदार और जुझारू नेता हैं। उनके नेतृत्व में प्रखंड स्तर पर पार्टी संगठन को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण ही पार्टी की असली ताकत है तथा आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक और सशक्त बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में जदयू नेत्री सबिता कुमारी सिंह, मीरा देवी, जदयू नेता गौतम सिंह, मुकेश सिंह, रजनीश सिंह, बिनोद सिंह, जीतू सिंह, गंगा महतो, जितेंद्र सिंह, अनवर हुसैन, अब्बास अली, विश्वजीत सिंह, मनीष समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़े

AI समिट को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया,क्यों?

बिहार में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है,क्यों?

मातृभाषा पहचान और संस्कृति का आधार है

वैभव सूर्यवंशी का पटना में भव्य स्वागत हुआ

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!