छपरा में डीएमयू ट्रेन की सीट फाड़ने का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

छपरा जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के फरसा गांव निवासी एक युवक का डीएमयू ट्रेन की सीट फाड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गुड्डू कुमार के रूप में हुई है।बताया जाता है कि करीब छह माह पूर्व वह अपने दोस्तों के साथ सोनपुर मेला देखने गया था। इस दौरान छपरा और सोनपुर के बीच चलने वाली डीएमयू ट्रेन में सफर करते समय उसने सीट को नुकसान पहुंचाते हुए उसका वीडियो बना लिया था। जानकारी के अनुसार, युवक ने चलती ट्रेन में सीट को फाड़ते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपने पास सुरक्षित रखा।
बाद में 2 मई को उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही मामला रेलवे प्रशासन के संज्ञान में आया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। यह घटना सोनपुर रेलखंड की बताई जा रही है।
यह भी पढ़े
भागलपुर स्थित विक्रमशिला पुल का एक हिस्सा गंगा नदी में डूबा
बंगाल में कमल राजनीति का नया अध्याय है
‘अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर विशेष मार्मिक आलेख’
