Headlines

भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया

भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया इस पर DCP देवेश कुमार महला ने बयान जारी किया है।

DCP महला ने कहा, ‘यह करीब 12:30 बजे की घटना है। इन लोगों ने QR कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन किया और फिर ये लोग अंदर आए। इन्होने हॉल नंबर 5 के लॉबी एरिया में स्वेटर और जैकेट उतारी और फिर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।’

उन्होंने आगे कहा ‘हमने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।’ ये सभी इंडियन यूथ कांग्रेस के लोग थे। इनमें बिहार का रहने वाल और इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव 35 वर्षीय कृ्ष्णा,  प्रदेश सचिव 33 वर्षीय कुंदन यादव हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से अजय कुमार जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और महबूब नगर, तेलंगाना से नरसिम्हा यादव जो कि राष्ट्रीय समन्वयक हैं। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

चार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई पहचान

1.कृष्णा हरि (बिहार)
राष्ट्रीय सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस

2.कुंदन यादव (बिहार)
बिहार राज्य सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस

3.अजय कुमार (यूपी)
उत्तर प्रदेश राज्य उपाध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस

4.नरसिम्हा यादव (तेलंगाना)
राष्ट्रीय समन्वयक, भारतीय युवा कांग्रेस

PTI02_17_2026_000367A

सोची-समझी रणनीति

इससे पहले बीजेपी नेता संबित पात्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति थी। यह किसी युवा कांग्रेस नेता द्वारा सड़क पर रची गई योजना नहीं थी। इस पूरे घटनाक्रम की योजना राहुल गांधी के आवास पर, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा की उपस्थिति में बनाई गई थी।’

कांग्रेस के कृत्य की भर्त्सना करता हूं: राजनाथ

इस पूरे घटनाक्रम पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस शर्मनाक तरीके से कार्यक्रम स्थल पर हंगामा किया गया है वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास है। मैं कांग्रेस के इस कृत्य की भर्त्सना करता हूं।’

क्या बोले अश्विनी वैष्णव?

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने यहां हल्ला करने की कोशिश की है। मैंने अपने नौजवानों से बात की कि उन्हें क्या लगता है इस हल्ले पर? उन्हें कोई नहीं समझा सकता है. इस समय हमें राजनीति से समिट को ऊपर रखना चाहिए।’

इस तरह का प्रदर्शन बेहतर विकल्प नहीं: मनोज झा

RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, ‘मेरा मानना है कि देश में आक्रोश है। एक समिट में इस तरह का प्रदर्शन बेहतर विकल्प नहीं है। मेरा मानना है कि AI समिट इससे बेहतर हो सकता था।’

क्या बोले यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, ‘हमारे यूथ कांग्रेस के साथी राहुल गांधी के सिपाही हैं। वे डरेंगे नहीं। जब राहुल गांधी के खिलाफ FIR नहीं हुई थी, तो ED का केस इतने सालों तक चलता रहा। उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया। भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन हम संविधान के सिपाही हैं, राहुल गांधी के सिपाही हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे। हम देश के युवाओं के लिए अपनी आवाज़ उठाएंगे।’

काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर ले जाने की थी प्लानिंग

जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर किसी भारत मंडपम के AI समिट में घुसने की योजना बनाई थी। हालांकि, उन्हें डर हुआ कि गेट पर सख्त चेकिंग के दौरान काले छाते से वे पकड़े जा सकते हैं।

इसके बाद उन्होंने अपना प्लान बदल दिया और टी-शर्ट पर ही स्टिकर प्रिंट करवाए। पुलिस अब स्टिकर कहां से प्रिंट करवाए गए, इसकी गहन जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है और आगे के खुलासे होने की संभावना है।

इन धाराओं के तहत दर्ज होगा मुकदमा

गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस शुरूआत में निम्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करेगी-

  • सरकारी काम में बाधा डालने
  • सरकारी कर्मियों के साथ मारपीट
  • आपराधिक साजिश रचने आदि की धाराएं।

क्या है मामला

इससे पहले दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे एआ समिट में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब यूथ कांग्रेस के 20 से 30 कार्यकर्ताओं ने यूएस डील को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया उन्होंने हाल ही में हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओें ने शर्टलेस होकर पीएम मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की।

हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर तिलक मार्ग थाने पर ले गई थी।

भाजपा ने जताया विरोध

एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए जमकर निशाना साधा।

पोस्ट में भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए लिखा की जिस समय देश एक प्रतिष्ठित वैश्विक AI शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है उस समय कांग्रेस ने गरिमा के बजाय व्यवधान का रास्ता चुना।

Leave a Reply

error: Content is protected !!