Headlines

बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने 16 सदस्यीय सारण टीम सासाराम रवाना 

बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने 16 सदस्यीय सारण टीम सासाराम रवाना

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

11 वी बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में लेने के लिए बुधवार को 16 सदस्यीय सारण टीम मशरक जंक्शन से सासाराम के लिए रवाना हुई। बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता 18 से 20 जून तक ए बी आर फाउंडेशन स्कूल बैजला सासाराम के क्रीड़ा मैदान में होगी।

 

राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक के क्रीड़ा मैदान में सारण टीम बुधवार को एकत्रित हुई। जिनके बीच मशरक नगर पंचायत के उप चेयरमैन प्रतिनिधि अमित सिंह , सारण हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह, वार्ड पार्षद सिकंदर कुमार ने खेल पोशाक का वितरण कर शुभकामना देते हुए सासाराम के लिए रवाना किया।

 

मौके पर सारण महेश पोद्दार, जिला हैंडबॉल संघ के रितेश कुमार सिंह , अभिषेक कुमार सिंह , आकाश कुमार , मनु सिंह , शबाना खातून सहित अन्य मौजूद थे । सारण हैंडबॉल के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि सारण टीम में मशरक , बनियापुर , इसुआपुर , पानापुर सहित अन्य प्रखंड की बालिका खिलाड़ी शामिल है ।

 

टीम के प्रशिक्षक राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश कुमार जबकि टीम कैप्टन राष्ट्रीय खिलाड़ी करिश्मा कुमारी है । तकनीकी पदाधिकारी के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह टीम के साथ है । खिलाड़ियों में करिश्मा , गुड़िया कुमारी , खुशी कुमारी , प्रीति कुमारी , आरती कुमारी , रिचा कुमारी, अनन्या कुमारी , राजनंदनी सिंह , पलक कुमारी , संजना कुमारी , रोशनी कुमारी , अनामिका , सोनाक्षी कुमारी , मानसी कुमारी सारण टीम में शामिल है।

 

बालिका राज्य हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण टीम के बेहतर प्रदर्शन को लेकर संघ के मुख्य संरक्षक विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय , विधायक केदारनाथ सिंह , जिला संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ हरेंद्र सिंह , संरक्षक जितेंद्र सिंह , इंजीनियर ललित सिंह , उपाध्यक्ष अजीत सिंह मुखिया , राकेश कुमार सिंह , डॉ जितेंद्र सिंह , ठाकुर विनोद सिंह , कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार , विद्यालय प्रधान अरुण कुमार बरनवाल , रमेश सिंह , सत्येंद्र तिवारी सहित अन्य ने शुभकामना दी है।

 

यह भी पढ़े

बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली

बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली

सहरसा में कोशी बांध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुरंग फटने से एक जेसीओ समेत सेना के चार जवान घायल

MBBS परीक्षा में अदिति कुमारी ने किया टॉप, दारौंदा के बगौरा पंचायत का बढ़ाया मान

युवक का शव पहुंचते मचा कोहराम 

कलश यात्रा के साथ हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ

क्या US-Iran Deal से इजरायल बाहर है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!