Headlines

55 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार:मधुबनी में 112 बोतल कफ सिरफ भी बरामद, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा

55 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार:मधुबनी में 112 बोतल कफ सिरफ भी बरामद, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मधुबनी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 ग्राम ब्राउन शुगर और 112 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लदनियां थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग छापेमारी के दौरान की गई।पहली कार्रवाई 8 अप्रैल 2026 को लदनियां थाना पुलिस और एसएसबी पिपराही की संयुक्त टीम ने की।

 

सूचना के आधार पर पिलर संख्या 250 से 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में पिपराही-कचनारी सड़क से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ एक नेपाली युवक सुदीप कुमार सिंह को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे वह तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहा था।

 

सुदीप कुमार सिंह नेपाल के सिरहा जिले का निवासी है।दूसरी कार्रवाई 9 अप्रैल 2026 को लदनियां थाना पुलिस टीम ने ग्राम योगिया में की। पुलिस को यहां ब्राउन शुगर और नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। घेराबंदी कर पुलिस ने दो स्थानीय तस्करों, ललन कुमार पासवान और महाकांत सिंह को गिरफ्तार किया।

 

तलाशी के दौरान उनके पास से 5 ग्राम ब्राउन शुगर और कोडीन युक्त 112 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया गया। ललन कुमार पासवान और महाकांत सिंह दोनों योगिया, लदनियां, मधुबनी के निवासी हैं।गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों ने पूछताछ में तस्करी की बात स्वीकार की है। लदनियां थाना में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े

बिहार अरवल में बेलगाम ट्रक की टक्कर से दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

गंडक में अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा, रूपनछापव बतरदेह में छापेमारी, ट्रैक्टर व जेसीबी जब्त

सीवान पुलिस के दबिश से नौतन थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

जे आर कॉन्वेंट स्कूल में प्रेरणा सत्र में छात्रों को किया गया प्रोत्साहित

शंकराचार्य जी महाराज को मिली धमकी पर पुलिस की निष्क्रियता; तहरीर के बाद भी FIR दर्ज नहीं – परमात्मानन्द ब्रह्मचारी

सिसवन की खबरें : बाइक से गिरकर युवक घायल

हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में होगी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी

Leave a Reply

error: Content is protected !!