Headlines

विद्या भारती 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

विद्या भारती 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

दीप प्रज्ज्वलन एवं खिलाड़ियों की शपथ के साथ हुआ उद्घाटन

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा सिवान के महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में आयोजित 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन सिवान जिला खेल पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार यादव, हैंडबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी खुश्बू कुमारी, लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश मंत्री डॉ. सुबोध कुमार, प्रदेश सचिव रामलाल, खेलकूद विभाग के क्षेत्रीय संयोजक फणीश्वर नाथ, पूर्व पूर्णकालिक कार्यकर्ता मिथिलेश कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से भगवान हनुमान जी, मां भारती एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा राष्ट्रीय खिलाड़ी खुश्बू कुमारी ने की, जबकि खिलाड़ियों को शपथ विद्या भारती के राष्ट्रीय खिलाड़ी भैया दीपक कुमार ने दिलाई। उद्घाटन समारोह का संचालन राजेश कुमार रंजन ने किया। समारोह में आएं अतिथियों का परिचय प्राचार्य डॉ कुमार विजय रंजन ने कराया।

इस अवसर पर खेलकूद विभाग के प्रांतीय मार्गदर्शक ललित कुमार राय, पूर्णकालिक कार्यकर्ता अनिल कुमार राम, रमेश चंद्र शुक्ल, कृष्ण कुमार प्रसाद, विनोद कुमार,रंजीत भारती एवं गणेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वहीं उद्घाटन समारोह में विद्या भारती के क्षेत्रीय मीडिया समन्वयक नवीन सिंह परमार, सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, महावीरी बरहन गोपाल के अध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, सचिव पारस नाथ सिंह,

 

महावीरी विद्यालय विजयहाता के सचिव प्रोफेसर शम्भू प्रसाद, कोषाध्यक्ष जीव नारायण जी, लोक शिक्षा समिति के कार्यकारिणी सदस्य शिवेंद्र विनोद कुशवाहा, सुविख्यात खेल गुरु संजय पाठक, सिवान कबड्डी संघ के सचिव मनोरंजन कुमार सिंह, मीडिया सेंटर के उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, सचिव इंदल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, डॉ. गणेश दत्त पाठक, जादूगर विजय सहित सिवान नगर में संचालित सभी महावीरी विद्यालयों के संचालक समिति के सदस्य एवं प्रधानाचार्य बन्धु-भगिनी उपस्थित थे।

खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम : डॉ. सुबोध कुमार

37वीं समूह खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश मंत्री डॉ. सुबोध कुमार ने कहा कि विद्या भारती की खेल-कूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का साधन नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता एवं सकारात्मक सोच का भी आधार है। विद्या भारती शिक्षा के साथ संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण को महत्व देती है, जिसका सशक्त उदाहरण ये प्रतियोगिताएं हैं। प्रांतीय स्तर पर आयोजित खेलकूद कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं आपसी समन्वय स्थापित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

बच्चे खेलकूद को कैरियर के रूप में अपनाएं : उपेन्द्र कुमार यादव

समारोह को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि आज के समय में खेलकूद केवल मनोरंजन या शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं, बल्कि उज्ज्वल कैरियर का सशक्त विकल्प बन चुका है। बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें।

उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, छात्रवृत्ति, सम्मान एवं आर्थिक अवसर प्राप्त होते हैं। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की शक्ति विकसित करता है। अभिभावकों एवं शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों की रुचि को समझते हुए उन्हें खेलकूद को कैरियर के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित करें।

यह भी पढ़े

श्रद्धा और आस्था के साथ सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत

पुरुषोत्तम मास आज से प्रारंभ, 15 जून तक रहेगा विशेष धार्मिक महत्व

छुट्टी में घर आए सैनिक का किसी बीमारी से निधन

Leave a Reply

error: Content is protected !!