Headlines

सिधवलिया की खबरें : देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार

सिधवलिया की खबरें : देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया,गोपालगंज (बिहार):

 


गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने थाने के लक्ष्मणपुर गांव में छापेमारी कर  साढे तीन लीटर देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया l दरोगा उत्तम कुमार ने बताया कि लक्ष्मणपुर के शम्भू महतो के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायालय में भेज दिया गया l

 

 

 

सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया,गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया और महम्मदपुर थाने क्षेत्र के दो गांवों में हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गए l जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l घायलों में सिधवलिया बाजार की अर्पिता कुमारी और मह्म्मम्दपुर के डुमरिया गांव के प्रियांशु कुमार हैँ l

 

 

 

शराब के नशे में दो व्यक्ति  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया,गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद थाने की पुलिस ने छापेमारी कर शराब के नशे में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया l दरोगा उत्तम कुमार ने बताया कि सिधवलिया थाना के झझवा गांव के गोबिंदा राम और महम्मदपुर थाने के माधोपुर गांव के राजू कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार कर प्राथमिकी करने के बाद न्यायालय में भेज दिया गया l

 

बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया,गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने क्षेत्र के करसघाट गांव में बिजली चोरी के आरोप में झझवा कनीय विद्युत् अभियंता सारिक अंसारी ने महम्मदपुर थाने में प्राथमिकी कराई है l बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर कनीय अभियंता झझवा, सारिक अंसारी ने शुक्रवार को करसघाट गांव में हरेंद्र सिंह,कृष्णकांत सिंह एवं मंटू कुमार के घर में टोंका फंसाकर बिजली जलाने की जाँच की जिसमे उक्त तीनो घरों में बिजली चोरी का मामले उन्होंने तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई l पुलिस ने तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर छानबीन शुरु कर दिया है l

 

साइकिल और बाइक की टक्कर में तीन लोग  घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया,गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के खोरमपुर चौक पर शुक्रवार को साइकिल और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल होने वालों में महम्मदपुर थाने के खोरामपुरगांव के अमित कुमार, दिलीप कुमार और संजय कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना की पुलिस ने पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

महम्‍मदपुर में जाम लगने से यात्री परेशान

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया,गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर चौक पर शुक्रवार देर शाम अचानक लगा भीषण जाम आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। ऑफिस से घर लौट रहे लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। जाम की वजह से चौक के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना की पुलिस पहुंच गई और जाम को हटाने के लिए प्रयास शुरू किए। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर खड़े वाहनों को व्यवस्थित किया और वैकल्पिक मार्ग से ट्रैफिक को मोड कर स्थिति नियंत्रण में लाई।

 

जाम की समस्या से लोग खासे परेशान दिखे और उन्होंने क्षेत्र में स्थायी ट्रैफिक समाधान की मांग भी की। काफी मशक्कत के बाद देर रात तक जाम हटाया जा सका, जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।

यह भी पढ़े

बेगूसराय में मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, STF व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हथियारों का जखीरा बरामद

बेगूसराय में मुठभेड़ के बाद अपराधी गिरफ्तार

नवादा में 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार:SP के निर्देश पर कार्रवाई, 3 एंड्रॉयड मोबाइल और 11 पेज की डेटाशीट बरामद

गोरा बेटा हुआ तो सनकी पति ने कर दी पत्नी हत्या  

छोटी छोटी उपलब्धियों को करें एंजॉय, मिलेगी बड़ी सफलता: एसपी मनोज तिवारी

ये कोहरा नहीं, आपके फेफड़ों का इम्तिहान है

PM मोदी दक्षिण अफ्रीका में हो रही G20 बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे है

क्या कांग्रेस में एक और विभाजन होगा?

Leave a Reply

error: Content is protected !!