Headlines

छोटी छोटी उपलब्धियों को करें एंजॉय, मिलेगी बड़ी सफलता: एसपी मनोज तिवारी

छोटी छोटी उपलब्धियों को करें एंजॉय, मिलेगी बड़ी सफलता: एसपी मनोज तिवारी

दोन स्थित जे आर कॉन्वेंट स्कूल में विज्ञान मेला का हुआ आयोजन

बच्चों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा से मोहा मन

श्रीनारद मीडिया, अमित पांडेय, दरौली, सीवान (बिहार):

बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को देखना सुखद अहसास करा रहा है। बच्चे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित प्रयास करें तो निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास को बढ़ाने में छोटी छोटी सराहना बहुत कारगर होती है। अपनी छोटी छोटी उपलब्धियों को बच्चे इंजॉय करें इससे उनका मनोबल निरंतर बढ़ता रहेगा। ये बातें शनिवार को दोन स्थित जे आर कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को विज्ञान मेला में सिवान के पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहा । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉक्टर आर के सिंह और समाजसेवी राजकिशोर भारती उर्फ महंत जी , शिक्षाविद् डॉक्टर गणेश दत्त पाठक उपस्थित रहे। आगत अतिथियों का स्वागत स्कूल के चेयरमैन  संजय कुमार बिहारी पांडेय ने किया।

दोन स्थित जे आर कॉन्वेंट स्कूल में स्कूल के बच्चों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का इस्तेमाल करते हुए एक से एक बढ़कर मॉडल प्रस्तुत किए। पर्यावरण, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, नगरीय प्रबंधन, जीव विज्ञान, जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित मॉडल्स ने आगत अतिथियों को प्रभावित किया। बच्चों से अतिथियों ने मॉडल्स से संबंधित जानकारियां भी पूछी।

एस पी मनोज कुमार तिवारी भी बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा से प्रभावित दिखे। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की खुलकर सराहना की और कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों में क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने के हर प्रयास सराहनीय है। शिक्षाविद् डॉक्टर गणेश दत्त पाठक ने कहा कि यदि बच्चों की क्रिएटिविटी को बढ़ावा दिया जाएगा तो समाज में नवाचार और नवोन्मेष को बढ़ावा मिलेगा।

स्कूल के चेयरमैन संजय पांडे ने कहा कि अपने पिता स्वर्गीय कुमार बिहारी पांडेय जी के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। स्कूल के प्रिंसिपल सी एस नायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। स्कूल के प्रबंधक अनीश पांडेय ने भी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर अतुल श्रीवास्तव, विनय चंद्र श्रीवास्तव, कौशलेंद्र चौबे, मनीष पाठक, डी एन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

ये कोहरा नहीं, आपके फेफड़ों का इम्तिहान है

PM मोदी दक्षिण अफ्रीका में हो रही G20 बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे है

क्या कांग्रेस में एक और विभाजन होगा?

स्वदेशी फाइटर जेट तेजस अनेकों खूबियों से लैस है,कैसे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!