सिधवलिया की खबरें : भारत शुगर मिल सिधवलिया के गन्ना पेराई सत्र 2025-26 वैदिक मंत्रोचार के साथ शुभारंभ
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

भारत शुगर मिल सिधवलिया के गन्ना पेराई सत्र 2025-26 के शुभारंभ हेतु गन्ना विभाग कार्यालय में इंडेंट पूजा वैदिक मंत्रोंचारण हवन-पूजन के साथ कार्यपालक अध्यक्ष श्री विकास त्यागी डिप्टी यूनिट हेड विनोद सिंह कार्यपालक उपाध्यक्ष गन्ना संजीव कुमार शर्मा एवं महाप्रबंधक गन्ना आर एस मिश्रा द्वारा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया । श्री वी सी त्यागी ने किसानों से साफ़ ताजा छिला गन्ना आपूर्ति करने की अपील की तत्पश्चात किसानों को गन्ना पर्ची का एसएमएस भेजकर पर्ची जारी कर दिया गया,।
इसबार चीनी मिल प्रबंधन द्वारा 58 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है । कार्यपालक उपाध्यक्ष गन्ना ने चीनी मिल व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील करते हुए किसानों के लिए चीनी मिल प्रबंधन की ओर से व्यवस्था देने हेतु प्रतिबद्धता जाहिर किया है दिनांक 05.12.2025 को भारत शुगर मिल सिधवलिया के गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ होना है।
कार्यपालक उपाध्यक्ष गन्ना संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि किसानों को एसएमएस के माध्यम से गन्ना पर्ची की सूचना भेजी जाएगी जिसके लिए सभी किसान भाई अपने मोबाइल का मैसेज इनबॉक्स खाली रखें और पर्ची का एसएमएस प्राप्त होने पर गन्ने की कटाई-छिलाई प्रारंभ करें तथा चीनी मिल को साफ ताजा छिला गन्ना आपूर्ति कर सहयोग करें।
किशानो की सुविधा के लिये किसी भी समस्या के निवारण हेतु चीनी मिल यार्ड में समाधान केंद्र बनाया गया है जो 24 घंटे खुला रहेगा,और किशान भाई अपनी समस्या का निराकरण करा सकेंगे।
बुचेया पंचायत में कृषि जन चौपाल का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के बुचेया पंचायत में कृषि जन चौपाल का आयोजन किया गया l चौपाल के दौरान उपस्थित किसानों को प्राकृतिक कृषि पद्धति एवं इनके महत्व के बारे में बताया गया l चौपाल में उपस्थित प्रखंड तकनिकी प्रवंधक सचिन कुमार ने बताया कि प्राकृतिक खेती,कृषि की पुरानी पद्धति है,जिसका मुख्य आधार देशी खाद है l यह भूमि की प्राकृतिक स्वरूप बनाए रखती है l उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में रासायनिक कीटनाशक का उपयोग नही होता है l वहीं, चौपाल में उपस्थित कृषि सलाहकार रामाशंकर शर्मा ने प्राकृतिक खेती की आवश्यकता,प्राकृतिक खेती के महत्व ,प्राकृतिक खेती के नुश्के,बीजामृत,उपयोग सहित विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा करते हुए प्राकृतिक खेती करने के लिए उत्प्रेरित किया l मौक़े पर,वार्ड सदस्य मनिया देवी,रीता देवी,विशेषर प्रसाद,बलिराम साह,रामेश्वर मांझी, अवधेश मांझी,जवाहर प्रसाद,रंगी राम,शिवपूजन साह सहित अन्य किसान उपस्थित थे l
343 लीटर अंग्रेजी शराब लदी एक कार जप्त
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार महम्मदपुर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान काशीटेंगराही गांव के एन एच 27 के समीप गोलू लाइन होटल के पास 343 लीटर अंग्रेजी शराब लदी एक कार को जप्त किया l वहीं, कार चालक कार खड़ी कर भागने में सफल हो गया l थानाध्यक्ष श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि थाने क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव स्थित एन एच 27 पर वाहन जांच किया जा रहा था कि गोरखपुर की ओर से चम्पारण की तरफ 343 लीटर अंग्रेजी शराब लदी कार जा रही थी, परन्तु पुलिस को देखकर चालक ने गोलू लाइन होटल पर कार खड़ी कर फरार हो गया l पुलिस ने शराब बरामद कर कार को जप्त कर थाने लाई l उन्होंने बताया की फरार चालक पर प्राथमिकी कर अगली कार्रवाई की जा रही है l
जमीनी विवाद में दो व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर थाने क्षेत्र के बंजरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को उसी गांव के दो व्यक्तियों ने मारपीट कर घायल कर दिया l महम्मदपुर थाने की पुलिस ने उक्त व्यक्ति के बयान पर दोनो आरोपियों पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l थानाध्यक्ष श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि बुधवार की शाम जमीनी बिवाद को लेकर बंजरिया के सुबोध कुमार शाही को उसी गांव के श्रीकांत शाही और प्रिंस कुमार शाही ने मारपीट कर घायल कर दिया l पुलिस ने उक्त दोनो आरोपियों पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर थाने क्षेत्र के महारानी गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति को उसी गांव के एक व्यक्ति ने मारपीट कर घायल कर दिया l पुलिस ने उक्त आरोपी पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l बता दें कि महारानी के आनंद कुमार यादव को उसी गांव के रंजय कुमार ने मारा पीटा l पुलिस ने आनंद कुमार यादव के बयान पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
ऑटो पलटने से चालक सहित पांच व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर थाने क्षेत्र के झझवा एन एच 27 पर यात्रियों से भरी ऑटो पलट गई जिसमे चालक सहित पांच व्यक्ति घायल हो गए,जिनका इलाज ट्रामा सेन्टर झ्झवा में चल रहा है l घायलों में सिधवलिया थाने क्षेत्र के सलेमपुर गांव के सबनम बेगम,मुमताज़ आलम,सतार मियां,राजकुमार महतो तथा चालक शमशाद आलम शामिल हैँ l
यह भी पढ़े
तीन दिवसीय 28वां अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का हुआ आगाज
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को योगी सरकार देने जा रही बड़ी राहत,1 दिसम्बर से चलाएगी ये अभियान
दुनिया अब अमेरिका पर निर्भर नहीं- पीएम मोदी
सीवान :विधानसभा चुनाव सफल संचालन कराने पर डीएम ने बीडीओ शिम्पी कुमारी को किया सम्मानित
एसआईआर के दौरान बीएलओ को धमकी न दी जाए-चुनाव आयोग
सीवान : टारी में हुए लूटपाट के सभी आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, जेवर,हथियार,मोटरसाइकिल बरामद
सिद्धारमैया ने DK को ‘ब्रेकफास्ट’ पर बुलाया,क्यों?
बिहार में पहली बार विधानसभा एक भी निर्दलीय नहीं पहुंचा
पीएम मोदी ने गोवा में भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण
उडुपी के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ पहुंचकर PM मोदी ने दर्शन किए
