Headlines

ठंड में तेजी से फैलती हैं बीमारियां, बच्चों का विशेष ध्यान रखें अभिभावक : डॉ राजीव

ठंड में तेजी से फैलती हैं बीमारियां, बच्चों का विशेष ध्यान रखें अभिभावक : डॉ राजीव

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव कुमार ने संवाददाता से की विशेष बातचीत

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, औरंगाबाद, (बिहार):

 

ठंड में बीमारियां काफी तेजी से फैलती हैं। ऐसे में सभी अभिभावक अपने बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखें। यह बातें औरंगाबाद के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव कुमार ने गुरुवार को विशेष बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि ठंड में इन्फ्लूएंजा, निमोनिया, कोल्ड डायरिया, लूज मोशन, वोमिटिंग आदि तरह की बीमारियां बहुत सारे बच्चों को लापरवाही के कारण हो जाती है। ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों को सुबह या शाम में जरूरत नहीं होने पर घर से बाहर नहीं निकलने दें। साथ ही उन्हें अच्छी तरह से गर्म कपड़े, टोपी आदि पहना कर रखें ताकि वह स्वस्थ रहें।

डॉ राजीव ने कहा कि बच्चों को बाहर की चीज या ठंडे आइसक्रीम आदि से इस मौसम में परहेज करना चाहिए। अभिभावकों को उन्हें गर्म सूप या गर्म भोजन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगभग एक या दो माह के बच्चों में सर्दी खांसी की समस्या दूसरों से जल्दी हो जाती है। ऐसे में बेवजह छोटे बच्चों के संपर्क में नहीं रहे। वहीं बच्चों को किस करने से भी परहेज करें क्योंकि छोटे बच्चों में खांसी होने के बाद दवा भी असर बहुत कम करता है और सीरियस होने के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है।

डॉ राजीव ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वह ठंड में अपने बच्चों के लिए ब्लोअर का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह हवा में नमी को खत्म कर देता है और इससे काफी समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि ब्लोअर की जगह आप रूम हीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुरक्षित है लेकिन पूरी रात इसका इस्तेमाल नहीं करें क्योंकि कई बार रात में सोते समय रूम हीटर के कारण आग लगने की भी संभावना रहती है।

डॉ राजीव ने कहा कि ठंड में बच्चों को गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। अगर तापमान ज्यादा कम है तो जरूरी नहीं है कि उन्हें प्रतिदिन स्नान कराया जाए। नहाने के बाद बच्चों के बाल को अच्छी तरह से सुखा देना चाहिए। इसके बाद उन्हें गर्म कपड़े पहना कर ही घर से बाहर निकाले। उन्होंने कहा कि ज्यादा दिनों तक बच्चों को नहीं नहाने के कारण स्कीन से संबंधित बीमारी होने का खतरा भी बन जाता है। ऐसे में ठंड को ध्यान में रखते हुए बच्चों को समय-समय पर स्नान करवाते रहें।

यह भी पढ़े

धूमधाम से मनाया गया सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह का जन्मोत्सव

सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर किया पुष्‍पांजलि अर्पित

SBS कप 25/26 : उद्घाटन मैच में दानापुर ने देवरिया को रौदा

2025 में सुप्रीम कोर्ट के दस ऐतिहासिक निर्णय

रसूलपुर तिहरे हत्याकांड के सफल उद्‌भेदन और दोषियों को सजा दिलाने में उल्लेखनीय कार्य हेतु फोरेंसिक विशेषज्ञ सम्मानित”

जमशेदपुर के कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय को पितृशोक

दारौंदा प्रखण्ड कार्यालय में मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर BLO की बैठक

श्री निवास रामानुजन टैलेंट सर्च इन मैथमेटिक्स 2025 की प्रतियोगिता परीक्षा में  छात्रों ने मारी बाजी

भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने  झझवा पकड़ी  स्थित ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण

बाइक से भारी मात्रा में शराब ले जा रहे  धंधेबाजों को पुलिस ने धर दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!