महमदा में सरस्वती विद्या निकेतन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज मॉडल स्कूल का हुआ उद्घाटन
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट प्रखंड के उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज महमदा में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का रविवार को विधायक हेमनारायण साह एवं प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार , शिक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार राम उपस्थित थे । नौवीं व दशवी कक्षा की छात्राएं स्नेहा कुमारी अर्चना कुमारी सृष्टि कुमारी श्रावणी कुमारी अमृता कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शिक्षित समाज का निर्माण करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल के संचालन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा ।
प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान ने कहा कि मॉडल स्कूल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म साबित होगी । बी ई ओ राकेश कुमार ने बताया कि इस विद्यालय के स्मार्ट क्लास , साइंस कंप्यूटर लैब , खेल की सुविधा , रैंप आदि है ।अभी सी सी टी वी कैमरे भी लगाए गए है ।इस अवसर पर विजय नारायण प्रसाद , सुनील कुमार सिंह , पूर्व मुखिया नागेन्द्र प्रसाद , राणा प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे ।
यह भी पढ़ें
सिसवन की खबरें :भारी मात्रा में शराब बरामद
सहरसा में मोबाइल छीनने वाले अपराधी चिह्नित:फायरिंग मामले में FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार
खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार
बिहार: बगैर मैच खेले रग्बी खिलाड़ी ने फर्जीवाड़े से पाई सरकारी नौकरी, सच सामने आने पर निलंबित
पर्यटन विभाग के इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, 12 डीड, तीन फ्लैट और आलीशान मकान का खुलासा
