सिधवलिया की खबरें : छात्रों के बीच सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन 

सिधवलिया की खबरें : छात्रों के बीच सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow


गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के भारत सूगर मिल्स के क्लब में निशुल्क कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के छात्रों के बीच सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया l सर्टिफिकेट वितरण समारोह में मिल के महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी एवं कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया l बता दें कि मिल ने सीएसआर योजना अंतर्गत निशुल्क कंप्यूटर शिक्षण संस्थान एवं इंग्लिश स्पोकन क्लास का संचालन किया जाता है l

इस संस्थान में जून से दिसंबर तक अपना कोर्स पूरा कर चुके छात्रों के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया गया l इस अवसर पर बोलते हुए महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी ने कहा कि शिक्षा की लौ जगाना हमारा कर्तव्य है और हम लोग हमेशा प्रयास करते हैं कि हमारा क्षेत्र हर मामले में आगे रहे l

इसीलिए हम लोगों ने यहां के छात्र-छात्राओं में तकनीकी शिक्षण को बढ़ावा देने के उपदेश से निशुल्क कंप्यूटर शिक्षण संस्थान की स्थापना की है l सर्टिफिकेट पाकर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई l कार्यक्रम में डिस्टलरी के जीएम प्रदीप शुक्ला, एकाउंट मैनेजर सुशील जायसवाल, एचआर मैनेजर दिनेश तिवारी,,प्रोडक्शन मैनेजर राकेश गोसाई क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर अभय कुमार मिश्रा, स्टोर मैनेजर राकेश मिश्रा,रजनीश सिंह सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी शिक्षण संस्थान के शिक्षक एवं सैकड़ो छात्र उपस्थितथे l

 

4 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर थाने की पुलिस ने थाने के रामचंद्रापुर गांव मे छापेमारी कर 4 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया l वहीं, शराब बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया l

थानाध्यक्ष श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामचंद्रपुर गांव के रामू नट के घर छापेमारी मे 4 लीटर देशी शराब बरामद किया l वहीं, आरोपी रामू नट के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायालय मे भेज दिया l

यह भी पढ़े

बिहार आम बजट रोजगारोन्मुखी : विजय प्रसाद वर्मा 

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया में तेल कलश गाडू घड़ा शोभायात्रा में शंकराचार्य जी को किया गया आमंत्रित

बिहार आम बजट रोजगारोन्मुखी : विजय प्रसाद वर्मा 

जनरल नरवणे की पुस्तक से क्यों हंगामा मचा है?

यू. जी. सी. अधिनियम के समर्थन में सभी दलों के दलित – पिछड़े नेता एकजुट हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!