सिधवलिया की खबरें : आर्मी जवान की मौत से गांव में पसरा मातम
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया का आर्मी का जवान की मौत असम के एक लॉज मे ठहरने के दौरान तवियत खराब होने के कारण हो गई l सेना का जवान सिधवलिया थाने क्षेत्र के सकला (अगहरा) गांव के निवासी एवं मेघालय पुलिस से अवकाश प्राप्त सिपाही रविंद्र कुमार यादव का 34 वर्षीय पुत्र मिंटू कुमार यादव बताया जाता है l मिंटू की मौत से पूरा क्षेत्र गम मे डूब गया है l स्वजनों का रो रो कर बूरा हाल है l
बता दें कि गत 8 अक्टूबर को अपनी कम्पनी के संवंधित अधिकारी से छुट्टी लेकर मिंटू कुमार यादव अपने घर आ रहे थे l वे छुट्टी लेकर मणिपुर से मोरियानी जंक्शन आ गए ,अभी ट्रेन आने मे विलम्ब था कि वे मोरियानी के जंक्शन के समीप ही लोकनाथ लॉज मे आराम करने लगे और नींद आ गई l तब तक ट्रेन छुट गई l
वे ट्रेन छूटने की खबर स्वजनों को दी l ट्रेन का टिकट नही होने के कारण वे मंगलवार को रात्रि मे वे लॉज मे ही थे , अचानक उनके पेट मे दर्द शुरु हुआ, और लॉज का मालिक मोरियानी मे ही एक अस्पताल मे इलाज कराकर लाया l बुधवार की अहले सुबह पत्नी सबिता यादव के मोबाइल पर फोन आया कि उनकी तवियत बहुत खराब हो गई है और वे दम तोड़ चुके है l
यह सुनकर 13 वर्षीय पुत्र अंश कुमार और 9 वर्षीय पुत्री अबुनी कुमारी को पढ़ाने के लिए पटना मे ही रह रही पत्नी सबिता छाती पीट कर रोने लगी,और अपने घर सकला अपने ससुर,सास और गोतिनियों को बताई l यह सुन कर स्वजनों का भी रो रो कर बूरा हाल है l यह खबर पूरे क्षेत्र मे फैल गई, और सुनकर पूरा क्षेत्र गम मे डूब गया l
सैनिक मिंटू कुमार यादव की याद कर गांव ग्रामीण फुट फुट कर रो रहे हैँ l सैनिक मिंटू कुमार के पिता रविंद्र कुमार यादव भी बताते बताते फुट फुट कर रो पड़ते हैँ l वे बताते हैँ कि मेरा मिंटू बड़ा शांत और सरल स्वभाव का युवा था, उसकी पढ़ाई मेघालय मे ही हुई थी l वह दौड़ने मे काफी तेज था l

बताया जाता है कि मिंटू कुमार यादव मेघालय मे ही रहकर सन 2009 मे असम राइफल रेजिमेंट मे सैनिक के पद पर चयनित हुए और चीन, वर्मा और म्यांमार की सीमा पर बखूबी सैनिक की भूमिका निभाया करते थे l उनकी मिहनत और बहादुरी की सराहना सेना के अधिकारी जमकर करते थे l वे 34 वर्ष की उम्र होते ही बुधवार की अहले सुबह परलोक चले गए l इनकी मौत से इनकी माँ हीरामती देवी और पत्नी सविता यादव रो रो कर बेहोश हो जा रही थी l पुत्र अंश कुमार और पुत्री अबुनी कुमारी की भी आँखों से आंसू सुख नही रहे थे l दोनो बच्चे रोते हुए बोले ‘ पापा कल मम्मी से ही बात कर मोबाइल रख दिये थे , हमसे नही बात किये l ‘
ज्ञात हो कि असम राइफल रेजिमेंट 29 कम्पनी के वरिय अधिकारियों एवं मोरियानी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए ले गए हैँ l पोस्टमार्टम के बाद अगली कार्रवाई समाप्त होते ही मृत सैनिक का शव उनके घर आ पाएगा l
मवेशी चोरी कांड का वांछित अभियुक्त यूपी से गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
पुलिस अधीक्षक,गोपालगंज के निर्देश पर सिधवलिया थाना की पुलिस ने मवेशी (बकरा) चोरी कांड के एक वांछित अभियुक्त को उत्तर प्रदेश से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सोमदेव झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यूपी के महाराजगंज जिला स्थित महाराजगंज थाना क्षेत्र के माया बाजार में छापेमारी कर परवेज नामक आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, पांच दिन पहले दंगसी इलाके से चोरी की गई मवेशी लदी बोलेरो को बरामद किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता लेते हुए मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी संभव हो सकी।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद हैं।
यह भी पढ़े
मशरक की खबरें : नए नियमों के साथ वीबी जी राम जी की हुई शुरुआत
सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोनपुर थाना अंतर्गत अवैध हथियार के साथ 03 युवक गिरफ्तार
11 फरवरी 📜 पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विशेष
11 फरवरी 📜 वीर क्रांतिकारी तिलका माँझी की जयंती पर विशेष

