नौजवान और किसान देश की असली ताकत हैं – नीतीश कुमार द्विवेदी
श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):

पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में नौजवानों की आवाज नामक संगठन की घोषणा करते हुए महाराजगंज विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी नीतीश कुमार द्विवेदी ने कहा कि नौजवान और किसान देश की असली ताकत हैं।
उन्होंने कहा कि किसान अपनी मेहनत से देश का पेट भरता है, लेकिन उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।नीतीश कुमार द्विवेदी ने कहा कि नौजवान देश का भविष्य हैं और उनके पास ऊर्जा, जोश और बदलाव लाने की क्षमता है।
उन्होंने कहा कि वे नौजवानों और किसानों की आवाज बनेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगे।पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पूरे बिहार में यात्रा की जाएगी और नौजवानों और किसानों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौजवान और किसान एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान दें।
यह भी पढ़े
18 फरवरी 📜 स्वामी रामकृष्ण परमहंस जयंती पर विशेष
वाराणसी में शंकराचार्य जी की पत्रकार वार्ता
मांझी की खबरें : प्रखंड मुख्यालय में सुधा डेयरी बूथ का शुभारम्भ
सिधवलिया की खबरें :घर का पीछे के दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने साढ़े छ: लाख की संपति चुराई
सीवान में पूज्य राजन जी महाराज की रामकथा 8 मार्च से 7 मार्च को निकलेगा भव्य कलश यात्रा
