Headlines

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स की बैठक

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स की बैठक

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


सारण जिला के मशरक प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने की।

बैफाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स की बैठक
मशरक/सारण: प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पंकज कुमार ने की।

बैठक में “सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम” के तहत चल रहे अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बीडीओ ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए शत-प्रतिशत दवा सेवन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर लक्षित आयुवर्ग के लोगों को दवा का सेवन कराएं तथा छूटे हुए व्यक्तियों की सूची तैयार कर पुनः संपर्क करें।

उन्होंने यह भी कहा कि दवा सेवन को लेकर किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आमजनों को दवा के फायदे के बारे में सही जानकारी दें। जिन क्षेत्रों में प्रगति धीमी है, वहां विशेष फोकस कर अभियान को गति देने का निर्देश दिया गया।
मौके पर बीसीएम लव कुश कुमार, कुमुद रंजन, मलेरिया अधिकारी नेसाब आलम समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। अंत में सभी संबंधित कर्मियों से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।बैठक में “सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम” के तहत चल रहे अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बीडीओ ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए शत-प्रतिशत दवा सेवन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर लक्षित आयुवर्ग के लोगों को दवा का सेवन कराएं तथा छूटे हुए व्यक्तियों की सूची तैयार कर पुनः संपर्क करें।

उन्होंने यह भी कहा कि दवा सेवन को लेकर किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आमजनों को दवा के फायदे के बारे में सही जानकारी दें। जिन क्षेत्रों में प्रगति धीमी है, वहां विशेष फोकस कर अभियान को गति देने का निर्देश दिया गया।
मौके पर बीसीएम लव कुश कुमार, कुमुद रंजन, मलेरिया अधिकारी नेसाब आलम समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। अंत में सभी संबंधित कर्मियों से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।

यह भी पढ़े

राम हिन्दुस्तान की सांस्कृतिक विरासत हैं: चित्राली उपाध्याय

कोलकाता में सड़क हादसे के शिकार अमनौर के युवक की मौत, गाँव में मचा कोहराम

जदयू विधायक पप्पू पांडेय का रसूलपुर में  हुआ भव्य स्वागत

 मांझी की खबरें :  मैट्रिक की परीक्षार्थी देकर घर जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, घायल

पूर्णिया के हरदा बाजार में रेड लाइट एरिया पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, नौ गिरफ्तार, कई रहस्‍य सामने आए

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को घात लगाकर मारी गोली, जानें क्या है रील से लेकर रंजिश की तक की कहानी?

ट्रेन के चपेट में आने से करीब 70 वर्षीय एक महिला की मौत

पचरुखी थाना के नव-निर्मित भवन का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!