सिधवलिया की खबरें : नीलगाय से टकराने से भाई-बहन सहित दो व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित एन एच 27 पर एक नीलगाय के सड़क पार करने के दौरान तकड़ाने से बाइक सवार भाई – बहन सहित दो व्यक्ति घायल हो गए, जिनका इलाज महम्मदपुर स्थित एक निजी क्लिनिक मे चल रहा है l
बता दें कि पूर्वी चम्पारण के कोटवा गांव के रूबी कुमारी और दिलीप कुमार अपने एक रिस्तेदार के यहाँ से अपने घर बाइक से जा रहे थे कि सड़क पार कर रही नीलगाय से टकड़ा गए जिससे दोनो भाई – बहन घायल हो गए l मौक़े पर पहुंची थाने की पुलिस ने दोनो व्यक्तियों को महम्मदपुर के एक निजी क्लिनिक मे भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है l
सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है पुलिस
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर थाने क्षेत्र के महम्मदपुर चौक पर उच्चकों द्वारा डिक्की तोड़कर एक लाख रूपए चोरी के मामले में उच्चके पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैँ l पुलिस उक्त मामले मे शुक्रवार को प्राथमिकी कर महम्मदपुर चौक पर लगाए गए सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है लेकिन उच्चकों का पत्ता नही चला l
ज्ञात हो कि शुक्रवार को माधोपुर के विक्की कुमार बाईक की डिक्की मे एक लाख रूपए रखकर घर तिलक समारोह के लिए सामान खरीद रहे थे कि अज्ञात उच्चकों ने उनके बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख रूपए की चोरी कर लिए थे l वहीं, महम्मदपुर पुलिस ने दावा किया है कि टेक्निकल सेल की मदद यथाशीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी l
यह भी पढ़े
मांझी में जदयू का संगठनात्मक चुनाव संपन्न, दयानंद सिंह प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित
संत निरंकारी मिशन के द्वारा “स्वच्छ जल स्वच्छ मन” के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान
रघुनाथपुर : लगातार चौथी बार निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुने गए कृष्णा सिंह पटेल
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का हुआ भौतिक सत्यापन
जलावन की लकड़ी को लेकर हुए विवाद में पांच लोग घायल
