Headlines

राम श्रृंगार सिंह अमनौर  जदयू के दूसरी बार निर्विरोध अध्‍यक्ष बने

राम श्रृंगार सिंह अमनौर  जदयू के दूसरी बार निर्विरोध अध्‍यक्ष बने

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्‍दी, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड में आज जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव  कोरिया पंचायत के बसौता पंचायत भवन पर हुआ।  जिसमें वर्तमान में प्रखंड अध्‍यक्ष राम श्रृंगार सिंह पर  जदयू नेताओं ने विश्वास जताया और राम श्रृंगार सिंह को निर्विरोध दूसरी बार जदयू के प्रखंड अध्‍यक्ष निर्वाचित हुए।  निर्वाचित होने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं ने फूलमाला रंग गुलाल लगाकर अध्यक्ष का स्वागत किया ।

प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि मैंने अपने संगठन के मजबूती के लिए काफी मेहनत किया और वर्तमान चुनाव में भी अपने सहयोगी भाजपा के विधायक को जिताने में हमारे कार्यकर्ता काफी मेहनत किए उसी को देखते हुए मुझे फिर एक बार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने यह मौका दिया है।

 

प्रखंड में जो भी अगर भ्रष्टाचार हो रहा है हमारे संज्ञान में अगर आता है तो मैं उसका निवारण करूंगा और संगठन को मजबूत करने के लिए आने वाले समय में आने वाले समय में बेहतर कार्य करूंगा । महिलाओं एवं युवाओं  को संगठन में अत्यधिक जोड़ने का प्रयास करूंगा।  वही कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।   जदयू जिला प्रभारी वीरेंद्र गिरी  चुनाव पदाधिकारी के रूप में मौजूद रहे ।

इस मौके पर जदयू नेता सुनील सिंह कश्यप, वरिष्ठ जदयू नेता रामायण सिंह, रामचंद्र सिंह, बिट्टू सिंह , संतोष कुमार सिंह , जदयू नेत्री लाल मुनी देवी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े

मशरक थाना का टॉप-10 अभियुक्त राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर गिरफ्तार

 रामाधार सिंह लगातार पांचवीं बार मशरक जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने

AI समिट को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया,क्यों?

बिहार में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है,क्यों?

मातृभाषा पहचान और संस्कृति का आधार है

वैभव सूर्यवंशी का पटना में भव्य स्वागत हुआ

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!