Headlines

सीएचसी परसा में प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. सुमन बने पूर्णकालिक डीआईओ 

सीएचसी परसा में प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. सुमन बने पूर्णकालिक डीआईओ

डॉ रोहित को मिला अतिरिक्त प्रभार:

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) परसा में स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभागीय आदेश के अनुसार परसा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) डॉ. सुमन कुमार को उनके पद से मुक्त करते हुए पूर्णकालिक जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

क्योंकि डॉ. सुमन कुमार को पूर्व में मुख्यालय अंतर्गत प्रतिनियुक्त करते हुए अतिरिक्त प्रभार के रूप में डीआईओ का दायित्व दिया गया था। जिस कारण परसा सीएचसी के एमओआईसी रहते हुए ही जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी का कार्य देख रहे थे। लेकिन विभागीय समीक्षा में यह सामने आया कि दोहरी जिम्मेदारी के कारण प्रतिरक्षण कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है, जिससे राज्य स्तर पर उपलब्धि में गिरावट दर्ज की जा रही थी। इसी को देखते हुए उन्हें पूर्णतः डीआईओ के रूप में कार्य करने का आदेश दिया गया है।

 

वहीं, परसा सीएचसी के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए बिहार कोषागार संहिता 2011 के नियम 84 के तहत मांझी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार को परसा का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

मालूम हो कि डॉ. रोहित कुमार के नेतृत्व में सारण जिला ‘कायाकल्प’ कार्यक्रम में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है, जबकि राज्य स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ था।प्रशासनिक फेरबदल के संबंध में सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने पत्र जारी कर दोनों अधिकारियों को दो दिनों के भीतर प्रभार ग्रहण एवं हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। संबंधित पदाधिकारियों को समय पर योगदान कर कार्यालय को सूचित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़े

कटिहार में सेमापुर महिला हत्याकांड का खुलासा:पति निकला मुख्य साजिशकर्ता, सहयोगी भी गिरफ्तार

मांझी थाना पुलिस ने  लूट कांड का योजना बना रहे, दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार, कारतूस एवं वाहन बरामद

नालंदा के वेना में अवैध मिनी राइफल के साथ युवक गिरफ्तार

सीवान में वाहन जांच; 12 चोरी की बाइक बरामद:दो शातिर गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश

हेक्सागन प्लान में नेतन्याहू मोदी को क्यों शामिल करना चाहते हैं?

बिहार में खुलेगा 50000 लीटर क्षमता का दूध केंद्र

पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ शुरू कर दिया है

डूरंड लाइन पर अफगान और पाक के बीच छिड़ी जंग अब और भयानक हो गई है

Leave a Reply

error: Content is protected !!