खेल मैदान को ट्रैक्टर से जुताई कर देने से ग्रामीण आक्रोशित
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के दाउदपुर नदिया के पार स्थित खेल मैदान में शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर चलाकर जुताई कर देने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते हीं दाउदपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराया।
ग्रामीणों का कहना था कि यह जमीन मझनपुरा गांव निवासी मनु साह की है, जिसका खाता संख्या 2281 है तथा कुल रकबा करीब सात बीघा तेरह कट्ठा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दाउदपुर निवासी बलवंत सिंह द्वारा जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई करा दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दशक से दाउदपुर सहित लगभग एक दर्जन गांवों के बच्चे इस जमीन का उपयोग खेलकूद के लिए करते आ रहे हैं।
इसके अलावें आसपास के कई विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं भी इसी मैदान में आयोजित होती रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले सैकड़ों युवक प्रतिदिन यहां अभ्यास करने आते हैं। वहीं मांझी के मझनपुरा निवासी मनु साह ने बताया कि जिस जमीन पर बलवंत सिंह द्वारा ट्रैक्टर से जुताई कराई गई है, वह मेरी माता राम मुनि देवी के नाम से है।
मनु साह फिलहाल अपनी भतीजी की शादी समारोह को लेकर लखनऊ में हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि नाना स्वर्गीय देव प्रसाद साह और दाउदपुर के सुखराम सिंह के बीच इस भूमि को लेकर न्यायालय में मामला चला था, जिसमें न्यायालय का निर्णय उनके नाना के पक्ष में आया। उसके बाद नाना द्वारा उक्त जमीन बेटी यानी मेरी माँ राम मुनि देवी के नाम रजिस्ट्री कर दी गई, जिसकी दाखिल-खारिज की प्रक्रिया जारी है। वहीं इस मामले बलवंत सिंह ने बताया कि उक्त जमीन की जमाबंदी अभी भी मेरे दादा स्व. सुखराम सिंह के नाम से है और 2026 तक लगान देते आ रहे हैं। जिसके आधार पर खेती के लिए जमीन की जुताई कराई गई।
यह भी पढ़े
उच्च माध्यमिक विद्यालय टडवा में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन
पांच जून को होगा ब्रह्मर्षि साहेब बाबा महामहोत्सव, तैयारी प्रारंभ – देवेंद्र दास जी महाराज
सीएचसी परसा में प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. सुमन बने पूर्णकालिक डीआईओ
पांच जून को होगा ब्रह्मर्षि साहेब बाबा महामहोत्सव, तैयारी प्रारंभ – देवेंद्र दास जी महाराज
कटिहार में सेमापुर महिला हत्याकांड का खुलासा:पति निकला मुख्य साजिशकर्ता, सहयोगी भी गिरफ्तार
मांझी थाना पुलिस ने लूट कांड का योजना बना रहे, दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार, कारतूस एवं वाहन बरामद
नालंदा के वेना में अवैध मिनी राइफल के साथ युवक गिरफ्तार
सीवान में वाहन जांच; 12 चोरी की बाइक बरामद:दो शातिर गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश
हेक्सागन प्लान में नेतन्याहू मोदी को क्यों शामिल करना चाहते हैं?
