Headlines

बिना पुस्तक का पुस्तकालय। विकास के बढ़ते कदम। आओ खेलें कमिशन-कमिशन!

बिना पुस्तक का पुस्तकालय। विकास के बढ़ते कदम। आओ खेलें कमिशन-कमिशन!
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड के धर्मपुर जाफर पंचायत में स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत् एक पुस्तकालय भवन का निर्माण किया गया। पुस्तकालय भवन का उद्घाटन भाजपा के एमएलसी सह राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी डॉ संजय मयूख ने किया। उद्घाटन के वर्षों बाद भी इस पुस्तकालय मे एक भी किताब नहीं !

अब सवाल यह उठता है कि इस भवन के बनाने के पिछे उद्देश्य क्या था। स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि भवन निर्माण में लाखों रुपए खर्च किए गए आखिर इसकी आवश्यकता क्या थी। इसे अगर हम यूं कहें कि अंधों के शहर में चश्मा की दूकान खोलना तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

माननीय उद्घाटनकर्ता भी इसी पंचायत के निवासी हैं। अब ग्रामीण भी इस पुस्तकालय भवन के निर्माण को सरकारी राशि की बंदरबांट योजना बता रहें हैं। यानी आओ खेलें कमिशन-कमिशन भाड़ में जाए जनता का उपयोगी मिशन।

यह भी पढ़े

स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती में समारोह पूर्वक मनाया गया

स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती में समारोह पूर्वक मनाया गया

होली आपसी सौहार्द एवं शांति प्रिय ढंग से मनाने  को ले थाने में हुई शांति समिति की बैठक

  खेल महोत्सव के तीसरे दिन  म्यूजिकल चेयर में ज्योति कुमारी प्रथम

वाराणसी में पत्रकारवार्ता शंकराचार्य जी की

जौनपुर में दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक जी की एक आत्मीय एवं सार्थक भेंट

खेल मैदान को ट्रैक्टर से जुताई कर देने से  ग्रामीण आक्रोशित

Leave a Reply

error: Content is protected !!