मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत पटना परिभ्रमण के लिए छात्रों का जत्था रवाना
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया, मशरक के छात्र-छात्राओं का एक दल बिहार की राजधानी पटना के शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य बच्चों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक स्थलों की जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त कर सकें।छात्र-छात्राओं के इस दल को विद्यालय परिसर से पूर्व मुखिया अरविंद त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ,,
इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने एवं ऐतिहासिक स्थलों से अधिक से अधिक जानकारी अर्जित करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।बताया गया कि इस यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएं पटना के प्रमुख दर्शनीय स्थलों, संग्रहालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण करेंगे, जिससे उन्हें राज्य की समृद्ध विरासत, इतिहास और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी मिल सकेगी।
मौके पर प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार शर्मा,आदित्य पांडेय, मोहन साह, मीता देवी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़े
बिना पुस्तक का पुस्तकालय। विकास के बढ़ते कदम। आओ खेलें कमिशन-कमिशन!
स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती में समारोह पूर्वक मनाया गया
स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती में समारोह पूर्वक मनाया गया
होली आपसी सौहार्द एवं शांति प्रिय ढंग से मनाने को ले थाने में हुई शांति समिति की बैठक
खेल महोत्सव के तीसरे दिन म्यूजिकल चेयर में ज्योति कुमारी प्रथम
