Headlines

सिधवलिया की खबरें : विशेष अभियान में 5000 किलोग्राम जावा महुआ गुड़ पास एवं 150 लीटर चुलाई शराब बरामद

सिधवलिया की खबरें : विशेष अभियान में 5000 किलोग्राम जावा महुआ गुड़ पास एवं 150 लीटर चुलाई शराब बरामद

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार)/

अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार के निर्देश पर महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महरानी दियारा में छापेमारी के दौरान टीम ने 5000 किलोग्राम जावा महुआ गुड़ पास एवं 150 लीटर चुलाई शराब बरामद की। बरामद सामग्री को मौके पर ही विनष्ट कर दिया।

 

साथ ही अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 05 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। तदोपरांत, टीम ने घोघराहा दियारा में छापेमारी की, जहां 4600 किलोग्राम जावा महुआ गुड़ पास बरामद हुआ। इस सामग्री को भी घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया। इस दौरान 03 अन्य अवैध भट्ठियों को तोड़ दिया गया।

पूरे अभियान में कुल 9,600 किलोग्राम जावा महुआ, 150 लीटर चुलाई शराब नष्ट की गई तथा 08 भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

 

किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार)/


सिधवलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रांगणमे बिहार राज्य किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना – प्रदर्शन किया l धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों की समस्याओं के निदान करने की मांग की तथा उनकी मांगों की पूर्ति नही होने पर वे उग्र आंदोलन करने की घोषणा की l

 

किसान सभा के वरिय नेता राघव मिश्र ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के कानून की गारंटी देने,फ़सल वीमा पुनः चालू करने,किसानो के ऋण को माफ़ करने सहित अन्य मांगे की l

वहीं,किसान सभा के उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने बुजुर्ग किसानों का पेंशन 10 हजार करने तथा प्रधानमंत्री किसान निधि योजना मे पूर्वजों के नाम पर अंकित जमीन को मान्यता देने आदि मांगें की l कार्यकर्ताओं ने जंगली जानवरों से फसलों को बचाने,खाद की काला बाजारी पर रोक लगाने की मांगे की l अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर दर्जनों किसानों ने नारे लगाए l मौक़े पर अदालत राम मुकेश कुमार, उमरावती देवी सहित अन्य किसान शामिल थे l

 

शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार)/
महम्मदपुर थाने की पुलिस ने महम्मदपुर चौक पर छापेमारी कर शराब के नशे मे हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि सिधवलिया थाने के बुचेया गांव के शत्रुघन साह शराब के नशे मे महम्मदपुर चौक पर हंगामा कर रहा था कि सूचना पाकर पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे भेज दिया l

यह भी पढ़े

बिना पुस्तक का पुस्तकालय। विकास के बढ़ते कदम। आओ खेलें कमिशन-कमिशन!

स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती में समारोह पूर्वक मनाया गया

स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती में समारोह पूर्वक मनाया गया

होली आपसी सौहार्द एवं शांति प्रिय ढंग से मनाने  को ले थाने में हुई शांति समिति की बैठक

  खेल महोत्सव के तीसरे दिन  म्यूजिकल चेयर में ज्योति कुमारी प्रथम

वाराणसी में पत्रकारवार्ता शंकराचार्य जी की

जौनपुर में दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक जी की एक आत्मीय एवं सार्थक भेंट

खेल मैदान को ट्रैक्टर से जुताई कर देने से  ग्रामीण आक्रोशित

Leave a Reply

error: Content is protected !!