रामनगर पंचवटी रोड आर्या पैलेस लान में बगैर परमिशन 1 मार्च को प्रस्तावित इवेंट “बरसाने की होली”

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी, उत्तर प्रदेश
वाराणसी / रामनगर पंचवटी रोड आर्या पैलेस लान में बगैर परमिशन 1 मार्च को प्रस्तावित इवेंट “बरसाने की होली” को स्थानीय प्रशासन/ रामनगर कस्बा प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने आयोजकों को दिया नोटिस … सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस इवेंट में पास के लिए एंट्री फीस भी रखी गई थी बहरहाल स्थानीय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस कार्यक्रम के लिए पहले जिला प्रशासन से अनुमति लेकर आए फिर नगरनिगम से अनुमति ले।
