Headlines

भारत ने जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

भारत ने जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

भारत-इंग्लैंड लगातार तीसरी सेमीफाइनल आमने-सामने

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिनकी बदौलत टीम इंडिया आगे कदम बढ़ा पाई। भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। ये तीसरी बार होगा जब दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। खास बात यह है कि जिस भी टीम ने सेमीफाइनल में जीत हासिल की है, वह चैंपियन बनी है।

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

टीम ने रविवार को टी20 विश्व कप सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप के समीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने टी20 विश्व कप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा टारगेट भी चेज किया है। भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले में रविवार को वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 195 रन बनाये। इसके जवाब में भारत ने चार गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। भारत के लिए संजू सैमसन ने सर्वाधिक 97 रन बनाए। भारत का टी20 विश्व कप में अगला मुकाबला इंग्लैंड से 5 मार्च को होगा।

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 10 रन ही बना सके। ईशान किशन 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 18 रन बनाए। तिलक वर्मा 15 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या ने 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए।

पावरप्ले में भारत ने बनाए 53 रन

भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर कमाल नहीं दिखा सके और 11 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ईशान किशन ने 6 गेंद में 10 रन बनाए। भारत ने 6 ओवर में दो विकेट खोकर 53 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के लिए पावरप्ले में जेसन होल्डर और अकील ने विकेट चटकाए।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेस (40) और शाई होप (32) ने 68 रन की पहले विकेट की साझेदारी की। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को रोस्टन चेज और शाई होप ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 53 गेंद में 68 रन की साझेदारी हुई। होप 33 गेंद में 32 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। बुमराह ने शिमरन हेटमायर (27) और रोस्टन चेज (40) को एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया। हार्दिक पांड्या ने रदरफोर्ड को आउट किया। इसके बाद पॉवेल और होल्डर के बीच पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई। रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद में 34 और जेसन होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन बनाे। भारत के लिए बुमराह ने तीन, हार्दिक और वरुण को एक एक सफलता मिली।

अर्शदीप सिंह के ओवर में बने 24 रन

16वें ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 24 रन बटोरे, जोकि पारी का सबसे मंहगा ओवर बन गया है। पॉवेल ने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया।

सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार मुकाबला

भारतीय टीम छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं यह लगातार तीसरा मौका है जब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है। रोमांचक तथ्य यह है कि पिछली दो बार सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करने वाली टीम इंडिया का सामना इस बार भी इंग्लैंड से ही है। इस तरह टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी बार भारत-इंग्लैंड आमने-सामने होंगे।

पिछले दो मौकों में एक बार इंग्लैंड और एक बार भारतीय टीम विजेता रही है। पिछले दोनों मौकों पर जिस टीम ने सेमीफाइनल जीता था, आगे चलकर वही टीम चैंपियन बनी थी।

टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड की विशाल जीत

टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का सामना हुआ था। एडिलेड में हुए इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 170 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीता था। फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।

2024 में भारत ने लिया बदला

टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में एक बार फिर रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया और बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड आमने-सामने थी। जॉर्जटाउन में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 171 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पूरी टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई थी और 68 रन से मैच हार गई। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!