मदारपुर पंचायत में पैक्स चुनाव में अंजू देवी भारी मतों से हुई विजयी
पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजू राय की पत्नी है अंजू देवी
श्रीनारद मीडिया, मृत्युंजय तिवारी,भेल्दी, सारण (बिहार):

अमनौर प्रखंड के मदारपुर पंचायत में पैक्स चुनाव में पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजू राय की पत्नी अंजू देवी ने भारी मतों से विजय हासिल की है वही अपनी प्रतिद्वंद्वी पूर्व पैक्स अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह के पुत्र रोहित सिंह को हराया है जबकि अंजू देवी को 1147 वोट मिले वहीं रोहित कुमार को 305 वोट पर ही सिमट गए राजू राय की पत्नी की जीत के बाद पूरी पंचायत में खुशी की लहर दौड गयी।
जगह-जगह लोग गुलाब अभी लगाकर तथा पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाएं वहीं अंजू देवी पैक्स अध्यक्ष पहली बार बनने के बाद उन्होंने कहा कि मैं जनता ने जो मुझे सेवा का अवसर दिया है मैं उसे पर 100% खरा उतरूंगा । उन्होंने किसान की हर समस्या का निदान करने की भरोसा दी ।
इस खबर को सुनते हैं कई क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय मुखिया त उषा देवी बीडीसी सदस्य राजीव कुमार सिंह समेत कई पंचायत के गनमान लोग शिक्षक लाल बाबू राय मुखिया पत्निधि टिपु राय. राजा बाबू राधा राय केदार सिंह लक्ष्मी नारायण राम.समेत लोगों ने उनके दरवाजे पर पहुंचकर जीत की बधाई दी तथा. मदारपुर पंचायत में घूम-घूम कर लोगों से घूम-घूम कर अपनी जीत के आशीर्वाद मांगे।
यह भी पढ़े
चैती छठ पूजा को लेकर घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा
रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार मामले में संचालक समेत तीन आरोपित जेल
मशरक और पानापुर में जहरीली शराब कांड में जांच में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि, 5 की हुई है मौत
