भारत को सबसे अधिक LPG कौन देता है?
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारत दुनिया के सबसे बड़े LPG उपभोक्ताओं में से एक है जहां 33 करोड़ से ज्यादा घरों में LPG सिलेंडर इस्तेमाल होता है जिनमें 10 करोड़ से ज्यादा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं. देश में हर साल करीब 3 करोड़ टन LPG की खपत होती है जिसमें से सिर्फ 40%करीब 1.24 करोड़ टन घरेलू उत्पादन से आता है और बाकी 60% आयात करना पड़ता है.आइए सबसे पहले ये जानते हैं कि दुनिया में प्राकृतिक गैस यानी नेचुरल गैस के सबसे बड़े भंडार कहां हैं क्योंकि LPG भी इसी से बनती है.
दुनिया के कुल प्राकृतिक गैस भंडार का 50% से ज्यादा सिर्फ तीन-चार देशों के पास है.इसमें पहला नाम आता है रूस (Russia)का. इस मामले में रूस दुनिया का नंबर 1 देश है.इसके पास करीब 24% ग्लोबल रिजर्व्स हैं. साइबेरिया के यूरेनगॉय और याम्बर्ग जैसे विशाल क्षेत्र हैं. दूसरा नाम है ईरान (Iran)का.ईरान गैस भंडार के मामले में दूसरे नंबर पर है.फारस की खाड़ी में साउथ पार्स-नॉर्थ डोम क्षेत्र का आधा हिस्सा ईरान के पास है.इसके बाद नंबर आता है कतर (Qatar)का.यह तीसरा सबसे बड़ा देश है जिसके पास गैस भंडार है.
नॉर्थ फील्ड दुनिया का सबसे बड़ा गैस क्षेत्र है. कतर दुनिया का सबसे बड़ा LNG यानी तरल प्राकृतिक गैस निर्यातक भी है.इसी तरह तुर्कमेनिस्तान चौथे नंबर पर आता है.यह गाल्किनीश क्षेत्र के साथ बहुत अमीर है.गैस भंडारण में अमेरिका (USA)पांचवें नंबर पर है, लेकिन उत्पादन में नंबर 1 है.शेल गैस के बड़े भंडार टेक्सास और पेंसिल्वेनिया में हैं.भारत के पास भी कृष्णा-गोदावरी बेसिन (KG Basin), असम, गुजरात (खंभात की खाड़ी) और राजस्थान जैसे कुछ भंडार हैं लेकिन खपत के मुकाबले बहुत कम है इसलिए भारत अपनी जरूरत का लगभग 50% प्राकृतिक गैस आयात करता है.
दुनिया में रसोई गैस का सबसे ज्यादा उत्पादन कहां होता है?
अब बात LPG (रसोई गैस) की दुनिया में सबसे ज्यादा उत्पादन कहां होता है?LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) तेल रिफाइनिंग और नेचुरल गैस प्रोसेसिंग से बनती है. दुनिया में सबसे ज्यादा LPG उत्पादन संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)करता है.उसका करीब 25% से ज्यादा ग्लोबल प्रोडक्शन है. उसके बाद चीन,सऊदी अरब,रूस और कनाडा जैसे देश आते हैं. भारत भी टॉप 5 में शामिल है, लेकिन अपनी भारी मांग के कारण घरेलू उत्पादन काफी नहीं पड़ता.
भारत को LPG सबसे ज्यादा कहां से मिलती है?
भारत की LPG खपत का 60% आयात होता है.भारत को सबसे अधिक एलपीजी देने वाला देश कतर (Qatar)है.यहां से भारत के कुल LPG आयात का 34% हिस्सा आता है.हाल ही में भारत-कतर के बीच 78 अरब डॉलर का बड़ा समझौता हुआ है, जिसमें 2048 तक सालाना 75 लाख टन LNG सप्लाई जारी रहेगी.इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE),अमेरिका (USA),ओमान (Oman), ऑस्ट्रेलिया,रूस और अन्य देशों से भी एलपीजी को समझौते हुए हैं.
भारत में घरेलू उपयोग में 14 किलो वाले रसोई सिलेंडर की हिस्सेदारी 87% है जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की हिस्सेदारी महज 13% है.भारत सरकार आयात पर निर्भरता कम करने के लिए घरेलू रिफाइनरियों से उत्पादन बढ़ा रही है. हाल ही में 25% की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई प्रभावित हो सकती है इसलिए अब अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा और रूस जैसे नए स्रोतों से आयात बढ़ाया जा रहा है.
गैस का सबसे बड़ा खजाना रूस, ईरान और कतर के पास है जबकि LPG प्रोडक्शन में अमेरिका नंबर 1 है. भारत को LPG सबसे ज्यादा कतर से मिलती है, लेकिन अब विविधता बढ़ाई जा रही है ताकि सप्लाई सुरक्षित रहे.
- यह भी पढ़े………………
- देश की 60% से अधिक LPG विदेशों से आयात होती है
- मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से कैंसर पीड़िता को चौथी किस्त प्रदान
- शंकराचार्य जी ने किया ‘अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र’ का विमोचन
