Headlines

मशरक के सीमेंट स्टोर में चोरी, 75 हजार नकद व कागजात ले उड़े चोर

मशरक के सीमेंट स्टोर में चोरी, 75 हजार नकद व कागजात ले उड़े चोर

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

सारण जिला के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ स्थित न्यू आनंद सीमेंट स्टोर में मंगलवार की बीती देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का गल्ला तोड़कर करीब 75 हजार रुपये नकद तथा जरूरी कागजात चोरी कर लिए।

दुकान के मालिक आशीष कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार की देर रात दुकान बंद कर अपने घर मशरक गोला चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।

काउंटर का सामान बिखरा पड़ा था और गल्ला टूटा हुआ था,जिसमें रखे करीब 75 हजार रुपये गायब थे। घटना की छानबीन के दौरान पता चला कि चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे थे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़े

मैरवा थाना  पुलिस ने कार पर लदी 432 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

 असम राइफल्स का कब हुआ था स्थापना ?  स्‍थापना दिवस  पर विशेष

24 मार्च 📜  क्‍या है अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि दिवस (World Achievers Day) 

महाष्टमी व्रत व अन्नपूर्णा पूजन 26 मार्च को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई जायेगी 

अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य

गोपालगंज में बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या:बकाया वसूल कर बाइक से लौट रहे थे घर, घात लगाए बदमाशों ने की फायरिंग

बिहार पुलिस ने गृहभेदन कांड का किया सफल उद्भेदन!

इंटर परीक्षा-   मजदूर का बेटा अतुुल इंटर साइंस   में 465 अंक प्राप्‍त किया

Leave a Reply

error: Content is protected !!