Headlines

बीजेपी के पूर्व मंत्री के करीबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गाड़ी रोककर दिया घटना को अंजाम

बीजेपी के पूर्व मंत्री के करीबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गाड़ी रोककर दिया घटना को अंजाम

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में मंगलवार की देर शाम एक किसान की हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब किसान अपने गेहूं के खेत में डाउनी करवाकर अपने बेटे के साथ घर लौट रहे थे। पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोलियों की बौछाड़ कर दी, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया

 

मृतक की पहचान और राजनीतिक संबंध घटना में मृतक की पहचान 36 वर्षीय हरि शंकर सिंह के रूप में हुई है, जो गरहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी थे। बताया जा रहा है कि मृतक बीजेपी के पूर्व मंत्री रामसूरत रात के बेहद करीबी थे। घटना की खबर फैलते ही इलाके में भारी सनसनी मच गई। परिजन घटना के बाद रो-रो कर बुरी तरह से टूट गए। हत्या घर से लगभग 100 मीटर पहले मुरादपुर स्कूल के पास अंजाम दी गई।

 

मृतक अपने बेटे के साथ खेत से लौट रहे थे तभी अपराधियों ने घेरकर गोली मार दी। अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पहले भी हो चुकी थी हमलावर की कोशिश मृतक के परिजनों ने बताया कि लगभग छह महीने पहले भी उनके ऊपर गोली चली थी, लेकिन वे किसी तरह बच गए थे। मृतक और अपराधियों के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और उन्हें पहले भी परेशान किया गया था।

 

इस बार वही विवाद जानलेवा साबित हुआ। एसडीपीओ टाउन बिनीता सिन्हा ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। मौके से दो गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं। घटना के पीछे जमीन विवाद का कारण बताया जा रहा है।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों में भी डर और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की खोज में जुटी है।

यह भी पढ़े

असुरों के आतंक को ईश्वर सदैव संहार करते है – मधुकर जी महाराज 

बिहार सरकार में बालिका हर क्षेत्र में आगे – विधायक  

दो घरों में करीब 8 लाख रुपये की चोरी

कलयुगी बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर मां की कर दिया हत्या

शिक्षिका ने बेटा के लेफ्टिनेंट बनने पर सूर्य मंदिर पर उतारी मन्नत

Leave a Reply

error: Content is protected !!