कटिहार में 25 हजार का इनामी तूफानी यादव गिरफ्तार:कई मामलों में वांछित अपराधी से हथियार बरामद
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

कटिहार पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी तूफानी यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को बरारी थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। वह लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित था।कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि बरारी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, भैंस दियारा गांव में हत्या के प्रयास, छीनतई, चोरी, आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट जैसे मामलों में वांछित तूफानी यादव अवैध हथियार के साथ छिपा हुआ था।सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपनी पहचान तूफानी यादव, पिता स्वर्गीय अनिल यादव, निवासी बड़ी भैंस दियारा, थाना बरारी, जिला कटिहार के रूप में बताई।पुलिस अधीक्षक के अनुसार, तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर बरारी थाना कांड संख्या 73/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने यह भी बताया कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ बरारी और अन्य थानों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और मद्य निषेध अधिनियम सहित दर्जनों गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। हाल ही में भी उसके विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए गए थे।बरारी थाना पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
यह भी पढ़े
असुरों के आतंक को ईश्वर सदैव संहार करते है – मधुकर जी महाराज
बिहार सरकार में बालिका हर क्षेत्र में आगे – विधायक
दो घरों में करीब 8 लाख रुपये की चोरी
कलयुगी बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर मां की कर दिया हत्या
शिक्षिका ने बेटा के लेफ्टिनेंट बनने पर सूर्य मंदिर पर उतारी मन्नत
