दो घरों में करीब 8 लाख रुपये की चोरी
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने के जलालपुर गांव में सोमवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और दो घरों में करीब 8 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-2 निवासी काशीनाथ गिरी के घर आधा दर्जन की संख्या मेंपहुंचे अपराधियों ने पहले गृह स्वामि को जगा कर पिस्तौल और चाकू के बल पर अपने कब्जे में ले लिया।
इसके बाद बदमाशों ने घर का दरवाजा खोलवाकर अंदर प्रवेश किया और अटैची तोड़कर करीब 2.50 लाख रुपये के जेवरात व 15 हजार रुपये नकद,कपड़े,अन्य सामान समेत कुल लगभग 3.50 लाख की संपत्ति चोरी कर ली।
इसके बाद बदमाश वार्ड नंबर-5 निवासी और वार्ड सदस्य राजेश कुशवाहा के घर पहुंचे, जहां से करीब 3 लाख रुपये के गहने और 70 हजार रुपये नकद और कपड़े तथा अन्य सम्मान सहित कुल 4.50 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और बदमाशों की तलाश जारी है।
चोरी की घटनाओं से लागों में दहशत
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बुचेया गांव में चोरों ने एक ही रात दो बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। पहली घटना में पुरषोत्तम कुमार सिंह के घर के बरामदे से उनकी बुलेट बाइक चोरी कर ली गई। वहीं दूसरी घटना में दिनेश कुमार पांडेय की बोलेरो गाड़ी को चोरों ने निशाना बनाया और फरार हो गए। घटना का अंजाम सोमवार की रात्रि एक बजे से दो बजे के बीच की है l जब, घर के लोग अपने अपने घर गहरी नींद मे सोए हुए थे और अज्ञात चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए बोलेरो एवं बुलेट की चोरी कर लिए l
सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सिधवलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
यह भी पढ़े
मैरवा थाना पुलिस ने कार पर लदी 432 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
असम राइफल्स का कब हुआ था स्थापना ? स्थापना दिवस पर विशेष
24 मार्च 📜 क्या है अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि दिवस (World Achievers Day)
महाष्टमी व्रत व अन्नपूर्णा पूजन 26 मार्च को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई जायेगी
अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य
बिहार पुलिस ने गृहभेदन कांड का किया सफल उद्भेदन!
इंटर परीक्षा- मजदूर का बेटा अतुुल इंटर साइंस में 465 अंक प्राप्त किया
