Headlines

कलयुगी बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर मां की कर दिया हत्या

कलयुगी बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर मां की कर दिया हत्या

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के  महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशीटेगराही गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 65 वर्षीय चांदी देवी, स्वर्गीय हरे कृष्णा सिंह की पत्नी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, आरोपी युवक पुपुल उर्फ़ प्रमोद सिंह को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।। बताया गया की जमीन विवाद को लेकर मां से कहा सुनी हुई इसी से नाराज बेटे ने लाठी और टांगी से मार मार कर माँ की हत्या कर दी l

घायलावस्था में आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने झझवा ट्रामा सेन्टर पहुंचाई, वहाँ इलाज के बाद स्थिति नाजुक होने पर सदर अस्पताल भेजा गया तथा और नाजुक स्थिति के मददेंजर चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया l गोरखपुर जाने से पहले ही रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई l

मृत महिला के तीन बेटे और एक बेटी,जो विवाहिता है l दो बेटों के और एक बेटी का विवाह हो चुका है । जिसकी शादी नहीं हुई थी, इस बेटे के द्वारा पीट-पीट कर माँ की हत्या की गई l

 

मां की हत्‍यारा भाई को, बहन ने फांसी देने का  किया मांग

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

महम्मदपुर थाने के काशी टेंगराही गांव मे हुई चांदी देवी की मौत से शोक संतप्त बेटी का रो रो कर बुरा हाल है l वह बार बार अपने हत्यारा भाई को फांसी की सजा दिलाने की माँग कर रही थी,कहते कहते कहते फफक कर रो पड़ती थी l

वह कह रही थी कि मेरा भाई नही कसाई है , जिसने नौ माह तक पेट मे पाला,और वर्षो दूध पिलाकर बड़ा किया,वही दरिंदा माँ की पीट पीट कर हत्या कर दिया l

उसकी बेहाल स्थिति को देखकर गांव के लोगो की आँखें भर आती थी l पूछे जाने पर नीलम बताती है कि वह हमेशा शराब पीकर घर मे झगड़ा करता था, विवाह के लिए भी दबाव देते हुए अपनी हिस्से की सम्पत्ति की माँग करता था l प्रमोद से सारे लोग हैरान रहते थे l नीलम इन सारी बातों को कहते ही बेहोश भी हो जाया करती थो l

यह भी पढ़े

शिक्षिका ने बेटा के लेफ्टिनेंट बनने पर सूर्य मंदिर पर उतारी मन्नत

यूपी की प्रमुख खबरें : गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सीएम योगी हुए शामिल

मशरक सीएचसी परिसर में सुधा पार्लर का  हुआ उद्घाटन

सीनियर पुरुष नेशनल हैंडबॉल में भाग लेने बिहार टीम में सारण से तीन शामिल

मशरक में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर

Leave a Reply

error: Content is protected !!