असुरों के आतंक को ईश्वर सदैव संहार करते है – मधुकर जी महाराज
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

जब-जब असुरों का आतंक बढ़ा है, तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर उनका संहार किया है। जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर- को आना पड़ता है। भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की। यह बातें कथा वाचक मधुकर जी महाराज ने प्रखंड क्षेत्र के तीतीरा गांव में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में आयोजित श्री रामकथा के दौरान सोमवार को व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि आज का व्यक्ति ईश्वर की सत्ता को मानने से भले ही इन्कार कर दें, लेकिन एक न एक दिन उसे ईश्वर की महत्ता को स्वीकार करना ही पड़ता है। कथा वाचक ने श्रीराम जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया।
चारों ओर मंगल गान होने लगे। सैकड़ों की संख्या में प्रभु श्री राम के जन्म का प्रसंग ग्रामीणों ने सुना। जहां भक्तों की भारी भीड़ रही , भक्तो ने भक्ति भाव से भगवान की कथा का रसास्वादन किया। कथा वाचक ने रामजन्म कथा के कई मनमोहक प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कथा में बताया असत्य से सत्य की ओर , अंधकार से प्रकाश की ओर , पाप से पुण्य की ओर भगवान का भजन हम सभी को करना अनिवार्य है।कथा वाचक ने बताया भगवान का जन्म नहीं हुआ , वह प्रकट हुए। रामचरितमानस , रामायण कहती है भए प्रगट कृपाला , दीन दयाला कौशल्या हितकारी। प्रभु श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम कहे गए। भगवान अपने अंशों के साथ प्रकट हुए। राम जन्म होते ही अयोध्या नगरी में खुशियां मनाई जाने लगी।
मंगल गीत गाए जाने लगे। चक्रवती अयोध्या नरेश राजा दशरथ अपने हाथों से बहुमूल्य रत्नों को दान करने लगे। उनके घर में एक नहीं बल्कि चार बेटों ने जन्म लिया। राम जन्म की कथा सुन पांडाल में मौजूद महिला पुरुष भाव विभोर हो गए।
इस अवसर आचार्य जयकांत शर्मा कौंडित्य, आचार्य ब्रजेश कुमार,पूर्व मुखिया रामेश्वर राय, डॉ ललीतेश्वर कुमार, डॉ कृष्ण कुमार सिंह, उपेन्द्र राय, सागर पाण्डेय, अभिषेक राय विक्की,डॉ अर्जुन प्रसाद, स्थानीय मुखिया नूरनबाब अंसारी, सरपंच चुन्नू सिंह, बीडीसी मृत्युंजय राय पूर्व जिलापार्षद सुजीत कुशवाहा, अशोक राय, दिलीप राय, प्रमोद राय, शानू राय, विकास राय बड़े , चंद्रिका यादव ,हरिकांत सिंह ,देवरंजन वत्स्, नंदू राय, रवि शंकर उपाध्याय, राजन तिवारी, धनंजय राय, अधिवक्ता अमर राय, मनोज कुमार, विशाल सिंह ,विनोद राय सहित काफ़ी संख्या मेँ श्रीराम भक्त उपस्थित थे.
यह भी पढ़े
दो घरों में करीब 8 लाख रुपये की चोरी
बिहार सरकार में बालिका हर क्षेत्र में आगे – विधायक
मैरवा थाना पुलिस ने कार पर लदी 432 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
असम राइफल्स का कब हुआ था स्थापना ? स्थापना दिवस पर विशेष
24 मार्च 📜 क्या है अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि दिवस (World Achievers Day)
महाष्टमी व्रत व अन्नपूर्णा पूजन 26 मार्च को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई जायेगी
अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य
बिहार पुलिस ने गृहभेदन कांड का किया सफल उद्भेदन!
इंटर परीक्षा- मजदूर का बेटा अतुुल इंटर साइंस में 465 अंक प्राप्त किया
