महिला सशक्तिकरण-उद्यम: ‘बनो उद्यमी’ से बदली 14 महिलाओं की तकदीर, बिहटा में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, छपरा (बिहार):

पटना के बिहटा स्थित द ओशो कोचिंग सेंटर में प्योर इंडिया ट्रस्ट द्वारा आयोजित संगोष्ठी में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित लोगों ने इसे सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
“बनो उद्यमी” कार्यक्रम के तहत बिहटा प्रखंड की 14 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई। इस दौरान गरीब, वंचित, विधवा एवं दिव्यांग महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम में बबन कुंवर सेवा समिति के सचिव अमित कुमार सिंह ने चयनित महिलाओं को उपहार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, डाबर परिवार की ओर से प्रतिभागियों के बीच डाबर ग्लूकोज एवं नारियल पानी का निःशुल्क वितरण किया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि निखिल कुमार सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज के समग्र विकास का आधार है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से सीनियर जर्नलिस्ट व सामाजिक कार्यकर्ता के. के. सिंह सेंगर ने कहा कि इस तरह की पहल भविष्य में भी जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
यह भी पढ़े
मशरक जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर ऑटो रिक्शा का अतिक्रमण , यात्री परेशान
सरकारी अस्पताल में बच्ची के जन्म पर वसूली गयी ‘बधाई’, नहीं देने पर समझो शामत आई!
रघुनाथपुर : दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल,सभी सीवान रेफर
बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य की सम्पति चोरी
मांझी मंडल भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
इंटर मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
