Headlines

वैशाली: जलती चिता से महिला का शव क्यों उठा ले गई पुलिस

वैशाली: जलती चिता से महिला का शव क्यों उठा ले गई पुलिस

सुपरकॉप्स के ताबड़तोड़ एक्शन से घर छोड़ भागे लोग!

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के वैशाली जिले में एक महिला की मौत पर संदेह इतना गर्माया कि पुलिस ने जलती चिता से शव निकाला और जांच के लिए ले गई। इस मामले में महिला के मायके के परिवार ने उसकी ससुराल के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि महिला को उसके ससुराल वालों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला इस हमले में बच गई तो उसे अस्पताल में जहर का इंजेक्शन लगवा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पिरापुर गांव में हुई। बताया जाता है कि महिला का गंडक नदी के किनारे जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी बीच उसके मायके के लोग पुलिस को लेकर नदी के किनारे पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने जलती हुई चिता को घेर लिया।

 

पुलिस और एफएसएल की टीम ने महिला का शव निकाला, हालांकि शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका था, सिर्फ हडि्डयां ही बचीं थीं। दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप मृत महिला का नाम खुशबू कुमारी है और वह 20 साल की थी। उसके मायके के परिवार ने उसके पति, सास, ससुर और देवर सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के ससुर को तो श्मशान घाट पर ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि खुशबू कुमारी का विवाह दो साल पहले पिरापुर के निवासी रवि कुमार से हुआ था। खुशबू के भाई का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद उसके ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसका विरोध करने पर उसको हत्या करने और लाश को गायब कर देने की धमकी भी दी जाती थी। मारपीट के बाद आग लगा दी खुशबू के भाई रोशन कुमार और उसकी मां के मुताबिक 19 मार्च को उसके साथ मारपीट की गई थी।

 

इसके बाद खुशबू पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी गई। आग से झुलसी खुशबू को इसके बाद हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके ससुराल पक्ष ने अपनी करतूत को छुपाने के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया था। जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कराने का आरोप रोशन कुमार ने आरोप लगाया है कि खुशबू के ससुराल के परिवार ने अस्पताल में इलाज के दौरान उसको जहर का इंजेक्शन लगवाया और इस तरह उसकी हत्या कर दी। खुशबू की मौत की सूचना उसके मायके के परिवार को नहीं दी गई। उसकी मौत होने के बाद नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उनको जब यह खबर मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

जैसे ही पुलिस शव दाह स्थल पर पहुंची खुशबू के ससुराल वाले वहां से फरार हो गए ससुर गिरफ्तार, पति सहित बाकी 6 फरार पुलिस ने खुशबू के मायके वालों की शिकायत पर उसके पति रवि कुमार, ससुर भरत राय, सास और तीन देवरों पुतुल, रंजन और अंकुश के अलावा नंद मनीषा कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें से खुशबू के ससुर भरत राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

उसके पति सहित शेष 6 आरोपी फरार हो गए हैं। शराबी पति अक्सर करता था मारपीट बताया जाता है कि खुशबू का पति रवि ट्रक चालक है और शराबी है। वह नशे में खुशबू से अक्सर झगड़ा करता रहता था। वह खुशबू को पीटता भी था।

 

झगड़े के दौरान यदि कोई पड़ोसी बीचबचाव करने की कोशिश करे तो वह उसे गालियां देने लगता था। उसके इस तरह के व्यवहार के कारण पड़ोस में रहने वाले लोग उससे दूर रहते थे। बताया जाता है कि करीब 15 दिन पहले खशबू को पीटा गया था। इस बीच उसकी चीखें सुनी गई थीं। जब वहां भीड़ एकत्रित होने लगी तो रवि खुशबू को अस्पताल ले गया था। वह 40 प्रतिशत जल चुकी थी। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े

10 हजार के इनामी व वांछित अपराधी सलाम गिरफ्तार

दलपीठी का लोक और उसकी रसोई

सराय थानान्तर्गत सी.एस.पी. संचालक के साथ लूट कांड का सफल उद्भेदन

पाँच किलो वाले सिलिंडर की नहीं होगी कोई कमी

कमच्छा स्थित एम वी एन स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद संदीप शर्मा ने पुरस्कार वितरण किया

कमच्छा स्थित एम वी एन स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद संदीप शर्मा ने पुरस्कार वितरण किया

सीवान में जनक यूरोकेयर का हुआ भव्य उद्घाटन

करिश्मा तिवारी के द्वारा स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद खिलाड़ीओ को मेडल और उपहार दिया

Leave a Reply

error: Content is protected !!