Headlines

10 हजार के इनामी व वांछित अपराधी सलाम गिरफ्तार

10 हजार के इनामी व वांछित अपराधी सलाम गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

कटिहार तेलता थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 हजार के इनामी एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 दिसंबर को वादी शकील पिता सिद्दीक उर्फ कुद्दुस माधेपुर थाना तेलता निवासी ने थाना में आवेदन देते हुए कहा कि 9 दिसंबर की संध्या 7.40 बजे वसीम अपने एक साथी के साथ बाइक से उसके घर पर आया.

 

वसीम के साथी ने मुझे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. जिससे वह बाल-बाल बच गया. शोर होने पर घर के लोग आ गए और हमलोगों ने वसीम को बाइक सहित पकड़ लिया. जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.

 

जिसके बाद पुलिस आकर अभियुक्त को अपने कब्जे में ले लिया. इस संदर्भ में तेलता थाना कांड संख्या-63/25, दिनांक-09.12.2025, धारा-109/351(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बारसोई के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.

 

गठित टीम ने सोमवार को अभियुक्त के घर पर छापेमारी कर अभियुक्त सलाम पिता सरफुद्दीन, नन्दियार पेलापुर थाना बलिया बेलौन निवासी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार वांछित आरोपित के विरुद्ध 10 हजार रुपए का इनाम रखा गया था. उक्त अपराधी के विरुद्ध बलिया बेलौन थाना कांड संख्या-28/23, दि-25.02.23 धारा-302/307/ 120(बी)/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपित है.

यह भी पढ़े

सराय थानान्तर्गत सी.एस.पी. संचालक के साथ लूट कांड का सफल उद्भेदन

पाँच किलो वाले सिलिंडर की नहीं होगी कोई कमी

कमच्छा स्थित एम वी एन स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद संदीप शर्मा ने पुरस्कार वितरण किया

कमच्छा स्थित एम वी एन स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद संदीप शर्मा ने पुरस्कार वितरण किया

सीवान में जनक यूरोकेयर का हुआ भव्य उद्घाटन

करिश्मा तिवारी के द्वारा स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद खिलाड़ीओ को मेडल और उपहार दिया

Leave a Reply

error: Content is protected !!