Headlines

सिसवन की खबरें :  आगामी जनगणना को लेकर कर्मियों को 16-24 अप्रैल तक मिलेगा प्रशिक्षण

सिसवन की खबरें :  आगामी जनगणना को लेकर कर्मियों को 16-24 अप्रैल तक मिलेगा प्रशिक्षण

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

आगामी जनगणना के मद्देनजर सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जनगणना कार्य में लगाए गए कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जनगणना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस संबंध में सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को त्रुटिरहित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी कर्मियों का प्रशिक्षित होना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि सिसवन प्रखंड के हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक सभी जनगणना कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को जनगणना की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप के उपयोग, प्रश्नावली भरने के तरीके, हाउस लिस्टिंग, एनपीआर और आम लोगों से पूछे जाने वाले सवालों के बारे में विस्तार से बताया

जाएगा। बीडीओ ने सभी कर्मियों को समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित होने और पूरी गंभीरता से सभी तकनीकी पहलुओं को समझने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सटीक जनगणना से ही सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है, इसलिए सभी कर्मी पूरी निष्ठा से कार्य करें।

 

 

रिश्तेदारी से लौट रहे युवक बाइक दुर्घटना में घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर रिश्तेदारी से लौट रहे युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सीवान का स्थानीय निवासी साथी साह का पुत्र अरविंद कुमार साह है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

मारपीट की घटना में युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के नयागांव में आपसी जमीन विवाद मेें हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी मदन प्रसाद का पुत्र प्रदीप प्रसाद है। घायल युवक का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

बाइक से गिरकर महिला जख्मी

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन  थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई।घायल महिला सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी संतोष यादव की पत्नी शारदा देवी है। वह रिश्तेदारी में जा रही थी तभी बाइक से गिर गई। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

यह भी पढ़े

बिहार अरवल में बेलगाम ट्रक की टक्कर से दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

गंडक में अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा, रूपनछापव बतरदेह में छापेमारी, ट्रैक्टर व जेसीबी जब्त

सीवान पुलिस के दबिश से नौतन थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

जे आर कॉन्वेंट स्कूल में प्रेरणा सत्र में छात्रों को किया गया प्रोत्साहित

शंकराचार्य जी महाराज को मिली धमकी पर पुलिस की निष्क्रियता; तहरीर के बाद भी FIR दर्ज नहीं – परमात्मानन्द ब्रह्मचारी

सिसवन की खबरें : बाइक से गिरकर युवक घायल

हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में होगी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी

Leave a Reply

error: Content is protected !!