गुठनी के झझौर में हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के 04 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के गुठनी थाना थाना अंतर्गत झझौर गाँव में विगत-18.04.26 को समय करीब 09:00 बजे दो पक्षों के बीच पैसा लेन-देन को लेकर आपसी विवाद हुआ था। जिसमे द्वितीय पक्ष के द्वारा आवेदक अमरेन्द्र सिंह, पिता-बैजनाथ सिंह, साकिन-झझौर, थाना-गुठनी, जिला सिवान को पैर में गोली मार दिया गया।
जिसका प्राथमिक उपचार प्रा० स्वा० केंद्र गुठनी में हुआ तथा गंभीर स्थिति को देखते हुए सिवान सदर अस्पताल में इलाज रत है, जिनका स्थिति सामान्य है।
इस संबंध में प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर गुठनी थाना कांड संख्या-135/26 दिनांक-19.04.26 धारा-126 (2), 115(2), 118(2),117(2),109,3 (5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के अग्रत्तर अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड के नामजद अभियुक्त 1. सजीवन मांझी, पिता-स्व० श्रीराम मांझी, 2. जगलाल मांझी, पिता-स्व० बद्री मांझी, 3. दीपक मांझी, पिता अंगद मांझी एवं 4. सत्यप्रकाश, पिता स्व० दिनेश मांझी सभी साकिन-झझौर, थाना-गुठनी, जिला-सिवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :- 1. सजीवन मांझी, पिता स्व० श्रीराम मांझी, साकिन झझौर, थाना-गुठनी, जिला-सिवान। 2. जगलाल मांझी, पिता-स्व० बद्री मांझी, साकिन-झझौर, थाना-गुठनी, जिला-सिवान। 3. दीपक मांझी, पिता-अंगद मांझी, साकिन-झझौर, थाना-गुठनी, जिला-सिवान। 4. सत्यप्रकाश, पिता-स्व० दिनेश मांझी, साकिन-झझौर, थाना-गुठनी, जिला-सिवान।
छापेमारी टीम में पु.अ.नि. सुनील कुमार, थानाध्यक्ष, गुठनी थाना। पु.अ.नि. निरंजन कुमार। . पु.अ.नि. मो. मशहूर आलम। . स.अ.नि. रंजीत कुमार। . स.अ.नि. रीता देवी एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़े
भगवानपुरहाट में अपराध की योजना बना रहे 04 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार
सिधवलिया की खबरें :बस का चक्का फटन से पलटा, पांच यात्री हुए घायल
हीटवेव का कहर बढ़ने से पहले तैयारी पूरी, सदर अस्पताल में स्पेशल 6 बेड का AC वार्ड तैयार
चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, बाजार बंद.
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएचसी मशरक में बैठक, दिए गए निर्देश
