Headlines

सिधवलिया की खबरें :बस का चक्‍का फटन से पलटा,  पांच यात्री हुए घायल

सिधवलिया की खबरें :बस का चक्‍का फटन से पलटा,  पांच यात्री हुए घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने के टोल प्लाजा से 2 सौ मीटर दूर एन एच 27 पर् एक बहुत बड़ा हादसा हो गया l राजस्थान के भिवाड़ी से सारण जिले के मशरख जा रही एक बस का अगला चक्का अचानक फट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर एन एच 27 पर ही पलट गई जिसमेब्बास मे सवार पांच यात्री घायल हो गए जिनका इलाज झझवा स्थित ट्रामा सेंटर मे चल रहा है l

घायलों मे मशरख थाने के कुदरिया गाँव के शांति देवी, खैरा के अनिल गिरी, पानापुर थाने के भगवानपुर गाँव के राजकुमार, तरैया थाने के नारायणपुर कमलदेव यादव तथा चांद कुदरिया के सुजीत कुमार है तथा मौक़े पर पहुँची पुलिस ने अन्य घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली और सदर अस्पताल गोपालगगंज मे भर्ती कराई l

 

वहीं सिधवलिया पुलिस ने स्थानीय लोगों एवं क्रेन की मदद से पलटी बस को हटाकर यातायात बहाल कराई l बाद मे प्रशासन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजनें की वैकल्पिक व्यवस्था की गई l

 

 

 

जय बहेरा बाबा कप डे नाइट क्रिकेट मुकाबले का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 


गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के बुंचेया पंचायत के कलीटोला के ग्राउंड में जय बहेरा बाबा कप डे नाइट क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया जिसमे रविवार की रात्रि फाइनल मैच सकला कबीरपुर बनाम सिधवलिया के टीम के बीच खेला गया l फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सकला कबीरपुर की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 45 रन बनाएं जबकि जवाब मे पारी खेलने उतरी सिधवलिया की टीम ने 6 ओवरों में 48 रन बनाकर यह मैच जीत लिया l

 

इस मैच में सिधवलिया की तरफ से पंकज ने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए शानदार 15 गेंद पर 40 रन बनाएं जिससे पंकज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया l विजेता टीम को कप और नगद राशि पुरस्कार के रूप में दी गई l टूर्नामेंट के आयोजन में पवन कुमार यादव,अमन कुमार, पंकज कुमार, दीपक कुमार, विकास कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही l

 

शिवमहापुराण की कथा सुनने मात्र से मनुष्य सभी पापों से मिल जाती है मुक्ति

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):


शिव महापुराण कथा बड़े से बड़े प्रेत को तार देती है,शिवमहापुराण की कथा सुनने मात्र से मनुष्य सभी पापों से मुक्त हो बैकुंठ धाम को जाता है l उक्त बातें सिधवलिया प्रखंड के सिधवलिया गांव के महादेव गुरुकुल शिव मंदिर के प्रांगण में कथा के द्वितीय दिवस वृंदावन की कथा प्रवक्ता निकेता त्रिपाठी ने कही l उन्होंने शिवपुराण में वर्णित विंदुक एवं चंचला की कथा सुनाते हुए कहा कि , एक समय बिंदुक नाम का ब्राह्मण था l

उसकी पत्नी का नाम चंचला था, ब्राह्मण होने के बाद भी वो ब्राह्मण कर्म से विहीन थे और बिंदुक पराई स्त्री का संग करता था और चंचुला पराए पुरुष का संग करती थी तथा उनसे धन लेकर बिंदुक को देती थी l उन्होंने कहा कि ऐसा कर्म करने के कारण बिन्दुक को प्रेत योनि की प्राप्ति हुई l

 

वहीं, चंचला को गोकर्ण क्षेत्र में सौभाग्य से शिव महापुराण कथा सुनने का अवसर मिला, जिससे उसे पता चला वो कितने गलत काम में लगी थी l उसने चंद मिनट के सुख के लिए अपने धर्म को नष्ट कर दिया l उसके बाद चंचुला ने सभी बुरे काम को त्याग दिया और शिव जी की भक्ति करने लगी,जिसकी कृपा से उसे पार्वती जी की सखी बनने का सौभाग्य मिला l कथा के आयोजन में अरविंद गुप्ता,आनंद राज,प्रिंस नेता,त्यागी बाबा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका है l

 

मारपीट कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव से पूर्व के मारपीट कांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया l गिरफ्तार आरोपी सलेमपुर गांव के राहुल महतो और पिंटू महतो है l बता दें कि सिधवलिया थाने के पुलिस दरोगा परमेश कुमार ने सलेमपुर गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया l गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायालय में भेज दिया गया l

 

 

 

यह भी पढ़े

जेपी सेनानी स्व. चंदेश्वर सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, सैकड़ों लोगों ने किया नमन

जेपी सेनानी स्व. चंदेश्वर सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, सैकड़ों लोगों ने किया नमन

हीटवेव का कहर बढ़ने से पहले तैयारी पूरी, सदर अस्पताल में स्पेशल 6 बेड का AC वार्ड तैयार

चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, बाजार बंद.

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएचसी मशरक में बैठक, दिए गए निर्देश

मशरक में भगवान परशुराम की जयंती उत्सव पूर्वक मनायी गयी

 कृषक किस्म के संरक्षण एवं मूल्य संवर्धन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

अक्षय तृतीया पर भारतीयों ने बीस टन से भी अधिक सोना खरीदा

अक्षय तृतीया क्यों मनाई जाती है?

किसने दिया बैन लगाने का हक?

महिला आरक्षण विधेयक पर संशोधन क्यों लाया गया था?

Leave a Reply

error: Content is protected !!