Headlines

चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, बाजार बंद.

चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, बाजार बंद.

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्‍दी,सारण (बिहार):

छपरा जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरेयां पंचायत के कोरेयां बाजार स्थित कोरेया चौमुखी पर 11 अप्रैल की शाम हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान सोमवार (20 अप्रैल) को मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरेयां निवासी लालबाबू भगत (30 वर्ष) के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल की शाम करीब सात बजे गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई थी, जिसमें लालबाबू भगत गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तत्काल गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी हालत नाजुक होने पर उन्हें पटना के पीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।मृतक पेशे से पेंटर था। उसके पिता दिलीप भगत मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी रेखा देवी, तीन भाई और एक अविवाहित बहन है।

 

लालबाबू भगत अपने भाइयों में दूसरे नंबर पर था। शादी को करीब 12 वर्ष हो चुके थे।घटना में युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां, पत्नी और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है। आक्रोशित स्थानीय व्यवसायियों ने कोरेयां बाजार की सभी दुकानें बंद कर दीं।इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।

 

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अमनौर, भेल्दी और मेकर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएचसी मशरक में बैठक, दिए गए निर्देश

मशरक में भगवान परशुराम की जयंती उत्सव पूर्वक मनायी गयी

 कृषक किस्म के संरक्षण एवं मूल्य संवर्धन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

अक्षय तृतीया पर भारतीयों ने बीस टन से भी अधिक सोना खरीदा

अक्षय तृतीया क्यों मनाई जाती है?

किसने दिया बैन लगाने का हक?

महिला आरक्षण विधेयक पर संशोधन क्यों लाया गया था?

Leave a Reply

error: Content is protected !!