जी.बी. नगर में सी.एस.पी. संचालक से लूटकांड का सफल उभेदन, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीबी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भेलपुर के समीप विगत -15.04.26 को सी.एस.पी. संचालक विकाश कुमार सिंह उर्फ सिकु सिंह के साथ एक मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर 02 लाख 50 हजार रूपये लूट लेने की घटना कारित की गई थी।
इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर धारा-309 (4) बी.एन.एस. दर्ज कर अनुसधान प्रारंभ किया गया । घटना के त्वरित उभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व मे टीम गठित किया गया।
गठित टीम द्वारा अनुसधान के क्रम में तकनीकी साक्षय/सी.सी.टी.वी. फुटेज का अवलोकन / आसूचना संकलंन के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर 1. अभियुक्त प्रेम कुमार, पिता-राजेन्द्र मांझी, साकिन बहादुरपुर उसूरी, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान को गिरफ्तार किया गया तथा इनके पास से 01 देशी पिस्टल, 02 कारतूस एवं एक लाख रू० नगद राशि बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर 02 अन्य अभियुक्त 1. आशु कुमार एवं 2. धर्मेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया तथा अभियुक्त आशु कुमार के पास से 09 हजार रू० नगद राशि बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए लूटी गई राशि 1,30,000 रूपया बताया है, जिसमें से 1,09,000 रू० बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :- 1. प्रेम कुमार, पिता-राजेन्द्र मांझी, साकिन बहादुरपुर उसूरी, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान। 2. आशु कुमार, पिता-दसरथ यादव, साकिन चौकी हसन, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान। 3. धर्मेन्द्र कुमार उर्फ बाबा, पिता जगदीश सिंह, साकिन चौकी हसन, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान। > जप्त / बरामद समानों की विवरणी :- 1. देशी पिस्टल-01 2. कारतूस-02 3. नगर राशि-1,09,000 रू० (एक लाख नौ हजार रूपया) 4. मोटरसाइकिल-01
टीम में 1. पु.नि. राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, जी.बी. नगर थाना। 2. पु.अ.नि. दुर्गा कुमारी, जी.बी. नगर थाना। 3. सि./681 शिवशंकर उरांव, जिला आसूचना ईकाई, सिवान। 4. बी.एम.पी./571 निर्मल कुमार, जी.बी.नगर थाना। 5. बी.एम.पी./904 चंदन कुमार, जी.बी. नगर थाना। 6. बी.एम.पी./726 धनंजय कुमार, जी.बी. नगर थाना शमिल थे।
यह भी पढ़े
गुठनी के झझौर में हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के 04 अभियुक्त गिरफ्तार
भगवानपुरहाट में अपराध की योजना बना रहे 04 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार
सिधवलिया की खबरें :बस का चक्का फटन से पलटा, पांच यात्री हुए घायल
हीटवेव का कहर बढ़ने से पहले तैयारी पूरी, सदर अस्पताल में स्पेशल 6 बेड का AC वार्ड तैयार
चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, बाजार बंद.
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएचसी मशरक में बैठक, दिए गए निर्देश
