जी.बी. नगर थाना गोलीकांड का उद्भेदन, महज 03 घंटे के अंदर 02 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

विगत 30.04.28 को लगभग शाम 04 बजे जी.बी. नगर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उसरी में रामनाथ साह के पुत्र के विवाह में परिछावन के दौरान फोटोग्राफर से हुए तुन्तु मैं-मैं विवाद के क्रम में मोटरसाइकिल सवार कुछ अपराधियों द्वारा कैमरा संचालक को गोली मार दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 एवं थानाध्यक्ष जीबी नगर थाना द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घायल व्यक्ति को शीघ्र उपचार हेतु सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया। घटनास्थल की जाँच एफ.एस.एल. टीम द्वारा करायी गयी।
घटना के त्वरित उमेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. सुमीत कुमार उर्फ विधी गिरी, पिता संजय गिरी, साकिन उसरी, गिरी टोला, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान।
2. संदीप सिंह, पिता-गोरख प्रसाद, साकिन उसरी अवधीया टोला, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान। (गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।)
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
1. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल-01
> टीम में शामिल सदस्य :-
थानाध्यक्ष, जी.बी. नगर थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी।
यह भी पढ़े
कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान फरार अभियुक्त गिरफ्तार
आज श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई जायेगी बुद्ध पूर्णिमा
अपराधियों को माला पहनाने की जरूरत नहीं है, माला चढ़ाइए- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
राज्य कर्मचारियों का कितना फायदा?
अमीर होने से पहले ‘बूढ़ा’ हो जायेगा भारत?
