Headlines

श्रीनारद जयंती पर संवाद और पत्रकारिता की भूमिका पर मंथन

श्रीनारद जयंती पर संवाद और पत्रकारिता की भूमिका पर मंथन

@समाज निर्माण में संवाद और मीडिया की अहम भूमिका पर जोर

@भारतीय संस्कृति, धैर्य और सकारात्मक पत्रकारिता के मूल्यों पर विचार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

विद्या भारती की इकाई कृष्णचंद्र गांधी मीडिया सेंटर, सीवान द्वारा रविवार को देवर्षि  श्रीनारद जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविदों, समाजसेवियों और पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा समाज निर्माण में संवाद और मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन नवीन सिंह परमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जादूगर विजय ने किया।

मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती के विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम ने कहा कि भारतीय संस्कृति और देशभक्ति के मूल्यों को सुदृढ़ करने में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने देवर्षि नारद को सृष्टि का प्रथम संवाददाता बताते हुए कहा कि उनके संवाद का उद्देश्य सदैव जनकल्याण रहा है। उन्होंने जोर दिया कि संवाद और संचार ही समाज को जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

प्रोफेसर रविन्द्र नाथ पाठक ने आधुनिक पत्रकारिता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि तकनीक ने पत्रकारिता को तेज गति दी है, लेकिन उसका मूल उद्देश्य आज भी समाज को जागरूक करना और सही जानकारी देना ही है। उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ती आक्रामकता के बीच संवाद, धैर्य और सहनशीलता की आवश्यकता पर बल दिया।
ओमप्रकाश दुबे ने भारतीय परंपरा और ऋषि-मुनियों की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी जीवों के कल्याण की भावना हमारी संस्कृति की आधारशिला है। उन्होंने भगवान बुद्ध के जीवन प्रसंगों के माध्यम से करुणा, त्याग और संवाद की महत्ता को रेखांकित किया।

वक्ताओं ने शिक्षा और मीडिया के गहरे संबंध को बताते हुए कहा कि विभिन्न माध्यमों से छात्र-छात्राएं ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। अंत में सभी ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर इंदल कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, अमर नाथ शर्मा, प्रोफेसर अवधेश शर्मा, सचिन पर्वत, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव एवं कमलेश नारायण सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

बिहार आर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञों का संगोष्ठी  आयोजन

ट्यूशन जा रही युवती को ट्रक ने मारा टक्कर

केवारी कला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से हुई प्राथमिकी दर्ज

सिसवन की खबरें :  मारपीट की घटना में महिला घायल

फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित

सीवान पुलिस ने  पूर्व एमएलसी के भांजा की हत्‍या करने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर

नाथू ला और लिपुलेख मार्ग से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा

जहरीली शराब कांड सहित आधा दर्जन थानों का वांछित आरोपित कुर्की जप्ती शुरू होते ही किया आत्मसमर्पण

हिलसड़ हनुमान मंदिर के पास एक महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!