सिसवन की खबरें : मारपीट की घटना में महिला घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ की एक महिला मारपीट की घटना में शामिल हो गई। महिला रसूलपुर थाना क्षेत्र के देवपुरा जमनपूरा गांव निवासी विजय महतो की पत्नी सिंपल देवी है। वह अपने मायके रामगढ में आई थी तभी आपसी विवाद में हुई मारपीट में घायल हो गई। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव के दो युवक बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी उदय राम का पुत्र प्रिंस कुमार व धर्मनाथ राम का पुत्र अनिल कुमार राम है। दोनों बाइक से चैनपुर बाजार जा रहे थे तभी बाइक की दुर्घटना में घायल हो गए। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
सांप के डसने से युवक अचेत
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव का एक युवक सांप के डसने से अचेत हो गया। युवक स्थानीय निवासी रामजी बिन्द का पुत्र गौतम प्रसाद बिन्द है। वह खेतों की ओर गया था तभी सांप ने उसे डंस लिया। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
यह भी पढ़े
फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित
सीवान पुलिस ने पूर्व एमएलसी के भांजा की हत्या करने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर
नाथू ला और लिपुलेख मार्ग से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा
जहरीली शराब कांड सहित आधा दर्जन थानों का वांछित आरोपित कुर्की जप्ती शुरू होते ही किया आत्मसमर्पण
हिलसड़ हनुमान मंदिर के पास एक महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
