दहेज में बाइक एवं सोने के चैन के लिए विवाहिता की हत्या
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के बख़रौर गांव में दहेज में बाइक एवं सोने के चैन के लिए एक विवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है l
विवाहिता के पिता के बयान पर पुलिस ने ससुरालियों पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l बता दें कि थाने क्षेत्र के सुपौली गांव के राजकिशोर सिंह अपने बयान में पुलिस को बताया है कि उनकी पुत्री गुड़िया कुमारी का
विवाद 2025 के मई माह में बख़रौर के मनीष कुंवर से हिंदू रीतिरिवाज के साथ हुई जिसमें फर्नीचर, गहने, वर्तन, कपड़े, नगदी सहित 7 लाख की कीमत की संपत्ति दी गई l
फिर भी गुड़िया कुमारी को पति मनीष कुंवर,ससुर वीरेंद्र कुंवर, सास मीरा देवी, ननद शिल्पी कुमारी, भाई अंशू कुंवर, भौजाई विक्की देवी ने मिलकर बुलेट मोटरसाइकिल एवं सोने के चैन के लिए प्रताड़ित करने लगे l नहीं मिलने पर ये लोग 8 मई को हत्या कर दिए l जिसकी पुलिस ने उक्त सभी ससुरालियों पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
महिला से चैन छीन लेने के फरार आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने की पुलिस ने महम्मदपुर थाने क्षेत्र के रमपुरवा एवं हरपुर टेंगराही गांव में छापेमारी कर पूर्व में महिला से चैन छीन लेने के मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि उक्त मामले में फरार रमपुरवा के अरविंद कुमार और हरपुर टेंगराही गांव के तेजप्रताप कुमार को पूछताछ के बाद न्यायालय में भेज दिया गया l
यह भी पढ़े
बंगाल का सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए बड़े फैसले
सरयु नदी के कटाव से सुरक्षित रखने हेतु नदी के किनारे बोल्डर पीचिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी
जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दंपती समेत 5 गिरफ्तार
